उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी न्यूज़,मतदाता आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान की विशेष तिथि 04 व 25 सितंबर को : डीएम

मतदाता आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान की विशेष तिथि 04 व 25 सितंबर को : डीएम

।।आधार नम्बर उपलब्ध कराना मतदाताओं के लिए स्वैच्छिक।।

देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी 26 अगस्त। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 के नियम-23 के अनुसार सम्मिलित मतदाताओं द्वारा आधार नम्बर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के उप नियम-26बी द्वारा अधिसूचित फार्म-6बी में दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विस निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं को आधार नम्बर दिए जाने के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की गई। ऑनलाइन फार्म-6बी भरने हेतु ईआरओ नेट, गरूणा, एनवीएसपी, वीएचए इत्यादि पर उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन फार्म-6बी जमा करने हेतु (स्व प्रमाणन के साथ व स्वप्रमाणीकरण के बिना) दो प्रकार की सुविधाए हैं। ऑफलाइन फार्म-6बी बीएलओ द्वारा सभी कार्य दिवसों में घर-घर भ्रमण के दौरान स्वेैच्छा से मतदाताओं से एकत्र किये जायेंगे। उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक मतदान स्थल पर 04 सितंबर (रविवार) एवं 25 सितंबर (रविवार) को आयोजित विशेष कैम्प में भी फार्म-6बी मतदाताओं द्वारा जमा किए जा सकेंगे।

डीएम ने बताया कि आधार नम्बर प्राप्त करने का उद्देश्य मतदाता सूची में मतदाता की प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण, भविष्य में मतदाताओं को बेहतर चुनावी सेवाएं प्रदान करना है। मतदाताओं द्वारा आधार नम्बर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि को इस आधार पर अपमार्जित नहीं किया जायेगा कि मतदाता द्वारा आधार नम्बर प्रस्तुत/सूचित नहीं किया है। मतदाताओं से प्राप्त आधार नम्बर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुरक्षित रखा जायेगा। किसी भी परिस्थिति में आधार नम्बर को सार्वजनिक नहीं किया जायेगा। यदि मतदाता की जानकारी को सार्वजनिक किया जाना जरूरी है तो आधार विवरण को हटा दिया जायेगा अथवा उसे छुपा दिया जायेगा। फार्म-6बी में आधार नम्बर एकत्र करने के लिए मतदाता सूची में पंजीकृत 100 प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने के लिए 01 अगस्त से 31 दिसम्बर तक संभावित लक्ष्यों को नियत किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19