राजस्थान जयपुर न्यूज़,तेज बारिश व बाढ़ से जान-माल एवं फसलों को हुये नुकसान की भरपाई निश्चित समयावधि में करवाकर प्रभावितों को आर्थिक संबल प्रदान करने की भी मांग की*
*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र*
*तेज बारिश व बाढ़ से जान-माल एवं फसलों को हुये नुकसान की भरपाई निश्चित समयावधि में करवाकर प्रभावितों को आर्थिक संबल प्रदान करने की भी मांग की*
देश का दर्पण न्यूज जयपुर
डीसी शर्मा
जयपुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अवगत कराया कि, प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गये हैं। इन संभागों के कई गांव पूरी तरह पानी से घिरकर टापू बन गये हैं और खेतों, मकानों में पानी भर गया है।
बारां, झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, करौली और धौलपुर इत्यादि जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुये हैं, जहां फसलों को भी काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है।
धौलपुर जिले में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, चंबल नदी पर बने पुल का काफी हिस्सा पानी में डूब गया है। उदयपुर जिले में पहाड़ियों के खिसकने से मार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं। कोटा, झालावाड़ और बारां जिलों में काफी संख्या में गांवों के जलमग्न होने की जानकारी मिली है। तेज बारिश व बाढ़़ जैसे हालात से इन जिलों में हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुये हैं।
मेरा आपसे आग्रह है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्यों में तेजी लायी जाये तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाओं में तेजी लाने के लिये विशेष टीमों का गठन किया जाये, साथ ही इन क्षेत्रों में जान-माल एवं फसलों को हुये नुकसान की भरपाई निश्चित समयावधि में करवाकर प्रभावितों को आर्थिक संबल प्रदान करावें।
Comments
Post a Comment