उत्तर प्रदेश पिनाहट न्यूज़,बाढ़ में घिरने के चलते तीन दिन से बीहड में फंसे थे फसल की रखवाली गए करने गए तीन किसान, एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

बाढ़ में घिरने के चलते तीन दिन से बीहड में फंसे थे फसल की रखवाली गए करने गए तीन किसान, एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर


पिनाहट।बाह के गांव भटपुरा निवासी जगत सिंह,राम सिंह व रामबरन सिंह अपनी फसल की रखवाली के लिए बुधवार को चंबल के बीहड़ में गए थे। तभी अचानक चंबल के बीहड़ में बाढ़ आ गई। भयंकर बाढ़ आने के चलते तीनों किसान बीहड में घिर गये। बचने के लिए तीनों किसान एक टीले पर पहुंच गए। तीनों किसान पिछले 3 दिन से बाढ़ का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन चंबल नदी का जलस्तर लगातार तेज उफान के साथ बढ़ रहा था।जिससे तीनों किसान डर गए।बाढ़ में फंसे तीनों किसानों ने बाहर निकालने के लिए उप जिलाधिकारी बाह रतन सिंह व कंट्रोल रूम को सूचना दी। शुक्रवार सुबह तत्काल एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे तीनों किसानों को निकालने के लिए मोटर वोट से पहुंची।एसडीआरएफ टीम के प्रभारी सुरेश राजभर,मोटर वोट चालक शिवचंद्र मौर्य,अजय व शैलेष ने कड़ी मशक्कत के बाद टीले पर बैठे तीनों ग्रामीणों को पीठ पर बिठाकर वोट तक लेकर आए।और बीहड में टीले पर फंसे तीनों किसानों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।जिस पर तीनों किसानों ने टीम को धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19