राजस्थान न्यूज़,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजकीय व निजी विद्यालयों में 31 अगस्त तक अवकाश घोषित

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजकीय व निजी विद्यालयों में 31 अगस्त तक अवकाश घोषित

धौलपुर ( धर्मेन्द्र बिधौलिया)
26 अगस्त।

मध्य प्रदेश एवं कोटा में अत्यधिक वर्षा होने के कारण काली सिंध, पार्वती नदी में अधिक पानी आने से एवं कोटा बैराज के गेट खोलने के कारण चम्बल नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण एवं मौसम विभाग द्वारा आगामी 2 दिवसों में धौलपुर एवं चम्बल के कैचमेन्ट क्षेत्रों में अतिवृष्टि के बारे में अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि चम्बल नदी के जल स्तर बढने के कारण जिन इलाकों में जल भराव के कारण सम्पर्क मार्ग अवरूद्व हो गया है वहॉ के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से छात्रा छात्राओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए 27 अगस्त शनिवार तक अवकाश घोषित किया गया था जिसकी अवधि बढाकर 31 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों के समस्त राजकीय कार्यालयों में कार्यरत कार्मिक, लोकसेवक कार्य व्यवस्थार्थ उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में उपस्थित रहेंगे यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।