उत्तर प्रदेश न्यूज़, 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ 137.8 मीटर पर पहुंची चंबल,घटने लगा जलस्तर, नहीं टला संकट
पिनाहट। शुक्रवार तड़के 3 बजे चंबल नदी का जलस्तर 137.8 मीटर पर सर्वाधिक पहुंच गया।। जिसके बाद चंबल नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे 137.6 मीटर पर पहुंच गया।चंबल नदी का जलस्तर प्रति घंटा 10 सेंटीमीटर की रफ्तार से कम होता नजर आया।वही चंबल नदी का जलस्तर स्थिर होने व रफ्तार धीमी होने पर बाढ़ में फंसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्योंकि रात्रि में लगातार बढ़ रहे जलस्तर की जानकारी के लिए बाढ़ में फंसे ग्रामीण लगातार कंट्रोल रूम व अधिकारियों को फोन लगाते रहे। अधिकारी बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को हर संभव मदद मदद का भरोसा देते नजर आए।वहीं उमरैठा पुरा निवासी ग्रामीण हरिओम ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपजिलाधिकारी बाह रतन वर्मा से चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर की जानकारी ली तो उप जिलाधिकारी बाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर स्तर कम होने लगा है। शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे चंबल नदी का जलस्तर 137 मीटर पर पहुंच गया।
मौत का मंजर सामने देख, बाढ़ में फंसे ग्रामीणों ने जागकर काटी रात
पिनाहट।चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ की चपेट में आने से बाह जैतपुर और पिनाहट के करीब 24 गांव डूब चुके है। वही लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते 24 गांव के ग्रामीणों की धड़कनें तेज थी। लेकिन शुक्रवार सुबह चंबल नदी थमने व लगातार जलस्तर कम होने पर बाढ़ में फंसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है

Comments
Post a Comment