उत्तर प्रदेश पिनाहट न्यूज़,बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी, तीन गांव में लगाया भंडारा

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी, तीन गांव में लगाया भंडारा


पिनाहट।चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ के चलते वह उमरैठा पुरा, क्योरी बीच का पुरा व क्योरी ऊपरी पुरा तीनों गांव डूब चुके हैं।तीनों गांव के ग्रामीण ऊंचे टीलों पर रह रहे है।खाने पीने की कोई सामग्री उनके पास नहीं बची है। ग्रामीण मलुआ देवी,राजू और विनोद ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें कोई खाद्यान्न सामग्री नहीं दी गई है।न ही भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ बाढ़ में डूबे गांव उमरैठा पुरा,क्योरी बीच का पुरा,क्योरी ऊपरी पुरा पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। और हर संभव मदद का भरोसा देते हुए भूख प्यास से तड़प रहे महिला बच्चों के लिए भंडारा लगवाया।जिसमें पत्तल पर बैठकर सभी को पूरी सब्जी खिलाई गई।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।