बिहार वैशाली पातेपुर न्यूज़,भाकपा माले का तीसरा प्रखंड सम्मेलन पातेपुर के बहुआरा चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में किया गया।
देश का दर्पण न्यूज (बिहार वैशाली) पातेपुर संवाददाता रंजीत कुमार।
भाकपा माले का तीसरा प्रखंड सम्मेलन पातेपुर के बहुआरा चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में किया गया।
इस कार्यक्रम मे भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य और किसान महासभा के राज्य अध्यक्षय, विश्वेश्वर प्रसाद यादव पातेपुर प्रखंड सचिव उमेश राय, सह सचिव देव कुमार सहनी, हरि कुमार राय, राम प्रसिद्ध राय, लाल देव राय के उपस्थिति में सम्मेलन का अयोजन किया गया।
इस सम्मेलन के अवसर पर भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य और किसान महासभा के विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र की फासीवादी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने पर तू ली है, देश के संसाधनों को बेचकर अपने पूंजीपति मित्रों को मालामाल करने वाली मोदी की सरकार रोजगार के अवसरों को समाप्त कर रही है ,महंगाई दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है, गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है, देश की एकता को तोड़ने के लिए संप्रदायिक उन्माद फैलाकर देश में आसान थी पैदा करना चाहती है, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, नीतियां अपना रही है शिक्षा और स्वास्थ्य को भी निजी हाथों में देकर गरीबों की पहुंच से दूर कर रही है, बिहार में संसदीय मोर्चे पर भाजपा को करारा झटका दिया है, वह भाजपा जो विधायकों की खरीद-फरोख्त कर आधा दर्जन राज्यों में विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया आज बिहार की सत्ता से उसे जाना पड़ा है। बिहार के इस घटना का असर पूरे देश पर पड़ेगा, पूरे देश में विपक्ष की एकता मजबूत होगी, हमारी पार्टी सरकार को बाहर से समर्थन देने का निर्णय ली है, हम जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे, न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने और महागठबंधन के दोनों का संयुक्त कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने का प्रस्ताव हमारी पार्टी ने रखा है। हमारी पार्टी पातेपुर प्रखंड में वास आवास, सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए, जल निकासी का प्रबंध करने, पातेपुर प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष राहत चलाने के लिए आवाज उठाएगी, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बदल गई है परंतु पुलिस वाले भाजपा सरकार के शैली पर ही चल रहे हैं, इन्हें बदलना होगा नहीं तो जाना होगा, कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी को विस्तारित करने और मजबूत करने का आह्वान किया, 15 से 20 फरवरी 2023 तक होने वाले पार्टी के महाधिवेशन को सफल करने के लिए जी जान से जुट जाने का उन्होंने आह्वान किया, सम्मेलन में सर्वसम्मति से 13 सदस्य प्रखंड कमेटी का चुनाव किया, कमेटी ने अपने बीच से उमेश राय को प्रखंड सचिव और देव कुमार साहनी को सह सचिव चुना, कमेटी के सदस्य हैं राम प्रसिद्ध राय, हरि कुमार राय, राम स्वारथ पंडित, सिकंदर राय,, लालदेव राम, दुलारी देवी, सुरेंद्र सुमन, लालबाबू मंडल, गंगा मंडल, बच्चा मंडल, विनोद राम समेत सैकड़ों भाकपा माले नेता उपस्थित थें।

Comments
Post a Comment