बिहार वैशाली न्यूज़,माली मालाकार कल्याण समिति वैशाली जिला इकाई के 10 सदस्यीय कमेटी ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात दी सांत्वना।
देश का दर्पण न्यूज संवाददाता रमेश प्रसाद सिंह बिहार वैशाली से
माली मालाकार कल्याण समिति वैशाली जिला इकाई के 10 सदस्यीय कमेटी ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात दी सांत्वना।
बीते दिन हुई पातेपुर थाना क्षेत्र के गारा गांव में गैस लडी पिकअप भान गाड़ी पलट जाने से रौशन कुमार (14 वर्ष) को घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर माली मालाकार कल्याण समिति वैशाली जिला के 10 सदस्य कमेटी ने गोरौल सहायक कटहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टूरी सुपौल गांव में मृतक रौशन कुमार के पिता अशोक भगत परिजनों से मुलाकात कर पीडित परिवार को सांत्वना दी एवं माली समाज के लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की। वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पीड़ित परिजनों से भेंट कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया साथ ही साथ मौके पर कुछ आर्थिक सहयोग भी किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने बताया कि यह घटना बेहद ही दुखद एवं दर्दनाक है। मौके पर माली मालाकार कल्याण समिति वैशाली के शिष्टमंडल में अनिल कुमार भगत,युवा नेता अजय मालाकार,अशोक भगत,प्रशांत कुमार,सुनील भगत,रामबाबू भगत,रामू भगत,विनोद भक्त माली,डॉ शत्रुघन भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment