सरकारी स्कूल में वितरित होने वाली दाल में निकले कीड़े, अभिभावक हुए नाराज
सरकारी स्कूल में वितरित होने वाली दाल में निकले कीड़े, अभिभावक हुए नाराज
देश का दर्पण/अंशिका सक्सेना।
ब्लाॅक कुंभी गोला क्षेत्र के कस्बा अजान में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार के रूप में वितरित होने वाली दाल में कीड़े निकलने का मामला प्रकाश में आने से अभिभावकों ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध किया सरकार द्वारा बच्चों को पोषाहार के रूप में आंगनवाड़ी केंद्रों पर दाल सहित अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। उसी के तहत कस्बा अजान के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटे जा रहे पोषाहार के रूप में अन्य सामान के साथ दिए गए दाल के पैकेट के अंदर मौजूद कीड़ों का भी वितरण किया गया जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र की समन्वयक ने एक भी नहीं सुनी विभाग की लापरवाही बरतने का हवाला देकर पोषाहार वितरण करती रही। उपभोक्ताओं द्वारा आंगनवाड़ी समन्वयक से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं की और परिजनों को वापस लौटा दिया गया आरोप है लोगों ने इस मामले में काफी हंगामा किया और दाल लेने से साफ मना कर दिया। परिजनों के विरोध करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री दरसना कुमार, ऊषा यादव ने कहा जैसा हम लोगों को ऊपर से मिल रहा है हम वैसा ही बांटेगे चाहो तो किसी अधिकारी से बात कर लो। अब देखना यह है की प्रशासनिक कार्रवाई होती है या नही।


Comments
Post a Comment