उमरैठा पुरा में घर-घर बिछी चारपाईया, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप,140 मरीजों को किया परीक्षण



उमरैठा पुरा में घर-घर बिछी चारपाईया, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप,140 मरीजों को किया परीक्षण 

पिनाहट। बाढ़ में डूबे उमरैठा पुरा गांव में लगातार जुखाम,खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रामक रोग फैलने के चलते घर घर जुखाम, खांसी व बुखार के मरीजो की चारपाई बिछी है। गांव में भूरी सिंह, मुन्नी देवी,पूजा,श्री कृष्ण,रामवीर, दूरबीन,राजू और मलवा देवी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण जुखाम खांसी और बुखार के चलते बीमार पड़े हुए हैं।जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उमरैठा पुरा गांव में टीलो पर रह रहे ग्रामीणों के पास एक स्वास्थ्य कैंप लगाया।जिसमें 50 मरीज जुखाम खांसी के, 35 मरीज बुखार के और 55 मरीज खाजz खुजली,दर्द व कमजोरी के पाए गये।जिन्हें चिकित्साधिकारी डॉ कौशलेंद्र सिंह नने परीक्षण उपरांत दवा वितरित की। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी 
श्री मोहन जादौन,शुष्मा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व आकांक्षा लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19