पिनाहट घाट से बाढ़ का निरीक्षण कर लौटे योगी के मंत्री, बाढ़ में डूबे गांव में जाने की नई उठाई जहमत, मंत्रियों के गांव आने की राह देखते रहे ग्रामीण, ग्रामीणों में आक्रोश
पिनाहट घाट से बाढ़ का निरीक्षण कर लौटे योगी के मंत्री, बाढ़ में डूबे गांव में जाने की नई उठाई जहमत, मंत्रियों के गांव आने की राह देखते रहे ग्रामीण, ग्रामीणों में आक्रोश
पिनाहट।योगी सरकार ने जिला आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में भयंकर रूप से आई बाढ़ का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के लिए तीन तीन मंत्रियों को चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ का जायजा लेने के लिए बाह भेजा था।लेकिन योगी सरकार के मंत्री पिनाहट चंबल घाट पर बने पंप हाउस से बाढ़ का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से वार्ता कर वापस लौट गए। वहीं बाढ़ में डूबे गांव में ग्रामीणों से न मिलने पर ग्रामीणों में मायूसी के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है। क्योंकि बाढ़ में घिरने के चलते टापुओं में बैठे लोग मंत्रियों के आने का इंतजार करते रह गए । बाढ़ में डूबे गांव के ग्रामीण अपनी इस दर्द भरी दास्तान को मंत्री के सामने सुनाना चाहते थे।जिससे योगी सरकार के मंत्री यह फरमान यूपी के मुखिया तक लेकर जाएं। और हर वर्ष की भांति बाढ़ से उन्हें मुक्ति मिल सके।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री रीना तिवारी,बाह विधायक रानी पक्षालिका के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पिनाहट पहुंची। जहां योगी सरकार के तीन तीन मंत्री पिनाहट चंबल के पंप हाउस पर चंबल नदी में आयी भयंकर बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सीडीओ आगरा वह एडीएम व एसडीएम बाह व चंबल डार नहर व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ससे कोटा बैराज से छोड़े जा रहे पानी के संबंध में जानकारी ली।साथ ही बाढ़ के चलते डूबे गांव के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बाढ़ में डूबे उमरैठा पुरा गांव की स्थिति के बारे में मंत्रियों को अवगत कराया। लेकिन योगी सरकार के मंत्री पिनाहट घाट पर बने पंप हाउस से बाढ़ का निरीक्षण कर वापस कर वापस लौट गए। पंप हाउस नंबर दो पर एक चौपाल लगाई वहीं पर लोगों की समस्याएं सुनी। और वापस लौट गए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए बाढ़ में फंसे सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने,उन्हें खाद्यान्न सामग्री मवेशियों को चारा भिजवाने वह तत्काल चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के आदेश दिए हैं। विलंब होने पर या किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।योगी सरकार के मंत्रियों ने बाढ़ में डूबे पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के उमरैठा पुरा गांव नहीं पहुंचे। बाढ़ में डूबे उमरैठा पुरा गांव में अव्यवस्थाओं का अंबार है।प्रशासन की तरफ से मवेशियों के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बच्चे भूख प्यास से तड़प रहे हैं। बाढ़ में डूबे लोगों को अभी तक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। वही बाढ़ में डूबे उमरैठा पुरा गांव के ग्रामीणों को पिनाहट में तीन तीन मंत्रियों के आने की जानकारी हुई तो ग्रामीण बहुतखुश थे । लेकिन गांव तक न आने पर मायूस नजर आए। ग्रामीण मलुआ देवी व ग्रामीण राजू ने बताया कि यहां पर एक भी मंत्री उनका दुख दर्द बांटने नहीं आया है। केवल पिनाहट घाट से ही बाढ़ का निरीक्षण कर वापस लौट गए।


Comments
Post a Comment