उत्तर प्रदेश न्यूज़ ,लखीमपुर खीरी मेंस्कूल सेफ्टी प्रोग्राम : एनडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन की दी जानकारी
स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम : एनडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन की दी जानकारी
देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी 26 अगस्त। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन व जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वावधान में एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार 11वी वाहिनीं, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज बाबागंज में आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम तहत स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन हुआ।
एनडीआरएफ टीम ने कॉलेज के विद्यार्थियों, अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन, आपदा से बचाव उपायों की विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ कमांडेंट मनोज शर्मा के कुशल नेतृत्व में वाराणसी से आई टीम ने जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आपदा प्रबंधन एवम जागरूकता का कार्य किया जा रहा। इसी क्रम में एक स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस प्रोग्राम में एनडीआरएफ टीम ने भूकम्प से बचाव, आगजनी की घटना होने पर बचाव, अग्निशमन यंत्र का संचालन, सर्पदंश से बचाव, बाढ़ से बचाव, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट बनाना, इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाना, घायलों का प्राथमिक उपचार करना , घायल की ब्लीडिंग को रोकना, चोटों को एस्टेबलाइज करना व पीड़ित की जान बचाने हेतु सीपीआर देने के बारे में बखूबी डेमो देकर प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम रेस्क्यूवर ने कई छात्र-छात्राओं से बचाव उपायों को कराके भी सिखाया। अग्निशामक यंत्र से आग बुझाकर दिखाया। छात्र-छात्राओं व अध्यापकों से भी अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का अभ्यास कराया। अध्यापकों से भूकम्प ड्रिल का भी अभ्यास कराया। कार्यक्रम से विद्यालय के सभी विद्यार्थी तथा स्टाफ बहुत लाभान्वित हुए। प्रधानाचार्य ने टीम को धन्यवाद देते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया। इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान एनडीआरएफ टीम कमांडर निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के साथ आठ सदस्यीय टीम, प्रधानाचार्य ब्रजेश मौर्य, अध्यापकगण एवम कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment