दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी मायके पक्ष ने दी पुलिस को तहरीर
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी
मायके पक्ष ने दी पुलिस को तहरीर
देश का दर्पण/आशीष कुमार तिवारी।
गोला गोकरननाथ खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में शुक्रवार को एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कुलदीप मिश्रा पुत्र मुन्नालाल मिश्रा निवासी ग्राम अगरा थाना फूलबेहड़ ने गोला पुलिस को तहरीर देकर कहा है उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह मई 2022 में परंपरागत हिंदू रीति रिवाज के साथ अलीगंज ग्राम निवासी रामजी तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी के साथ किया था। तहरीर में कहा गया है कि उन्होंने दहेज में एक मोटरसाइकिल एक भैंस और पर्याप्त सामान दिया था उसके बावजूद ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और पुत्री के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर देना इस तरीके की घटनाएं कारित करते रहे। शरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी को मायके पक्ष से बात करने के लिए भी मनाही की गई थी । आरोप है कि उनकी बेटी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । पीड़ित मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है । तहरीर में राम जी पुत्र कमल नील और कमल नील पुत्र देवी चरन तिवारी को नामजद किया गया है।
Comments
Post a Comment