टोंक में पिछले 2 दिनों में 4 जेल प्रहरियों की तबीयत बिगड़ी: वेतन विसंगति की मांग को लेकर कर रहे थे अनशन*
*

टोंक जिला कारागृह में पुलिस के समान वेतन और विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 5 दिनों से अनशन चल रहा है । भूखे प्यासे रहकर ड्यूटी देने के कारण अब उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। पिछले 2 दिनों में 4 जेल प्रहरीयों की तबीयत बिगड़ गई है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को शाम 4:15 पर दो जेल प्रहरीयों हंसराज और रामवीर की तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान दोनों प्रहरी चक्कर खाकर गिर गए। जेल अधीक्षक के द्वारा तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें शहादत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है इससे पहले शनिवार को भी तीन जेल प्रहरीयों की तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस के समान वेतन और अन्य विसंगतियों के कारण 21 जून से आंदोलन कर रहे हैं जेल प्रहरी। जेल प्रहरी द्वारा जेल मेंस का भी बहिष्कार किया गया है। प्रहरियो ने बताया कि 1998 से पहले पुलिस के समान वेतन मिलता था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के वेतन में 10 से ₹15000 तक का अंतर आ गया, जबकि देखा जाए तो दोनों का काम एक ही है। सरकार की इस भेदभाव पूर्ण नीति के कारण जेल प्रहरियों द्वारा यह आंदोलन किया जा रहा है

Comments
Post a Comment