लखीमपुर खीरी,,, ट्रांसफर को लगाए बीमारी के फर्जी कागजात, अब कार्रवाई की लटकी तलवार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की चल रही है अन्तर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया असाध्य रोगियों को तबादले में बीस अंक का मिलना है स्पेशल वेटेज


ट्रांसफर को लगाए बीमारी के फर्जी कागजात, अब कार्रवाई की लटकी तलवार

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की चल रही है अन्तर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया
असाध्य रोगियों को तबादले में बीस अंक का मिलना है स्पेशल वेटेज

खीरी के साथ-साथ बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

देश का दर्पण.लखीमपुर खीरी संवादाता  /शाजिफ हुसैन।

लखीमपुर खीरी। 
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में विशेष वेटेज पाने के लिए शिक्षकों ने असाध्य रोगों के फर्जी कागजात तक लगा दिए। लखीमपुर खीरी के साथ-साथ बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में बीमारी के फर्जी कागज लगाने वाले शिक्षक पकड़ में आये हैं। खीरी में सबसे ज्यादा 125 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। लंबे इंतजार के बाद परिषदीय शिक्षकों के लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का मौका मिला है। खीरी में करीब तीन हजार शिक्षकों ने आवेदन किया । असाध्य बीमारी होने पर शिक्षकों को 20 अंक के रूप में स्पेशल वेटेज दिया जाता है। स्पेशल वेटेज पाने को शिक्षकों ने असाध्य रोगी होने के प्रमाणपत्र लगा दिए। इसमें खुद, पति, पत्नी या बच्चे को असाध्य रोगी बताया गया। करीब 250 आवेदन होने पर डीएम के निर्देश पर एकमेडिकल बोर्ड का गठन किया गया । असाध्य रोगी के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों के प्रमाणपत्र देखने के साथ ही बीमार व्यक्ति को भी बुलाया गया। मेडिकल बोर्ड के सामने करीब 50 प्रतिशत आवेदन फर्जी पाए गए। इनके भारांक के दावे को खारिज कर दिया गया। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि असाध्य बीमारी वाले लगभग 50 आवेदन सही नहीं पाए गए हैं। इनके भारांक के दावे को खारिज कर दिया गया है। फर्जीवाड़ा करने में शिक्षकों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19