सीतापुर,, प्रो०सुनील कुमार के जनजातीय विमर्श को माना जा रहा महत्त्वपूर्ण विमर्श। प्रो. कुमार ने थारू जनजाति पर प्रस्तुत किया शोध पत्र।

प्रो०सुनील कुमार के जनजातीय विमर्श को माना जा रहा महत्त्वपूर्ण विमर्श।

प्रो. कुमार ने थारू जनजाति पर प्रस्तुत किया शोध पत्र।





रिपोर्ट राकेश पाण्डेय/देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश



सीतापुर। जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय,जोधपुर राजस्थान द्वारा जनजाति विकास विषय पर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में आचार्य नरेन्द्र देव टीचर्स ट्रेनिंग पीजी कॉलेज,सीतापुर में कार्यरत प्रोफेसर सुनील कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में थारू जन जाति क्षेत्र में शिक्षक शिक्षा की चुनौतियां सम्बन्धित शोधपत्र प्रस्तुत किया। यह अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी जोधपुर विश्विद्यालय के समाज शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित की गई।
इस संगोष्ठी में रांची विश्वविद्यालय झारखंड से प्रो०प्रभात कुमार सिंह, गुजरात से प्रो० रमेश मकवाना, महाराष्ट्र से प्रो० कराड़े, इलाहाबाद से प्रो०आशीष सक्सेना, जयपुर से प्रो०एन एल गुर्जर, बंगाल से सुश्री देवरती शाहा, रांची से श्रीमती सुमति मुंडा सहित देश के कोने कोने से तथा कई विदेशी विद्वानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसका उद्घाटन जोधपुर विश्विद्यालय के वाइस चांसलर प्रो के एल श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया। जनजातीय विमर्श पर प्रस्तुत शोध पत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़