खैरथल (अलवर राजस्थान),,अमृत भारत योजना के तहत खैरथल रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ो की लागत से कार्य आरम्भ
अमृत भारत योजना के तहत खैरथल रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास
यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ो की लागत से कार्य आरम्भ
खैरथल अलवर राजस्थान संवाददाता अमित शर्मा
खैरथल!प्रधानमंत्री की अमृत भारत योजना में शामिल खैरथल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जायेगा!इस योजना के तहत खैरथल रेलवे स्टेशन पर करोड़ो रूपये की लागत से प्लेटफार्म नंबर एक पर बड़े शहरों की भांति मुख्य द्वार को बड़ा किया जायेगा!वही प्लेटफार्म नंबर को ऊँचा करने के साथ लम्बाई भी बढ़ाई जायेगी!अब तक यह प्लेटफार्म नीचा व लम्बाई कम होने की वजह से प्लेटफार्म से पार हुए सवारी कोच में यात्रियों को चढ़ना पड़ता था!
भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा इस योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का विकास करने हेतु दस से बीस करोड़ रूपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है!भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा आरम्भ अमृत भारत स्टेशन स्कीम 2023 के माध्यम से स्टेशनो में रुफटाप प्लाजा, लम्बे प्लेटफार्म, गिट्टी रहित ट्रेक,5 जी कनेक्टविटी आदि का प्रावधान है!
जयपुर की गणपति कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किये जा रहे कार्यों के तहत प्रथम चरण में मुख्य द्वार के पास पार्किंग स्थान को और बड़ा करने के लिए जेसीबी की सहायता से लगे होर्डिंग व दीवार को ढहा कर विस्तृत किया जा रहा है!
कम्पनी के रुद्रप्रताप सिंह ने बताया की योजना के तहत खैरथल का रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में दिखाई देगा!उन्होंने बताया की प्लेटफार्म को हाई लेवल का बनाया जायेगा वही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पैदल पथ पुल(एफऔबी )बनाया जायेगा जो कवर्ड होगा!इस योजना में बड़े वेटिंग हाल,नई कुर्सियां,टिकट काउंटर,सीसीटीवी कैमरे सहित सोलर लाइट के पेनल, हाई मास्ट लाइट लगाए जायेंगे!वही 200 मीटर से ज्यादा एरिया में पार्किंग का निर्माण होगा!स्टॉफ के लिए नए क्वाटर बनाये जाएँगे!वही वर्षो से बंद पड़े सुलभ शौचालय के स्थान पर नया बड़ा सुलभ शौचालय बनाया जायेगा!वही प्लेटफार्म पर नए तरीके से स्टाले लगाई जाएंगी!
उल्लेखनीय होगा दिल्ली अहमदाबाद मार्ग पर खैरथल का अंग्रेजो के जमाना से रेलवे स्टेशन बहुत पुराना है!कभी इस स्टेशन से मीटर गेज लाइन गुजरती थी तब माल का भारी मात्रा में लदान होता था!बडी व्यापारिक मंडी होने के बाउजूद माल का लदान बंद कर दिया था!उस समय कुछ ट्रेनों को छोड़कर अधिकांश सवारी गाड़ियों का ठहराव भी था!मीटर गेज से ब्राड गेज में परिवर्तन होने के बाद नई गाड़ियों का संचालन किया गया जिसमे धीरे धीरे कई यात्री गाड़ियों का ठहराव किया गया!

Comments
Post a Comment