नगर पंचायत कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए सभासदों ने डीएम को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

*नगर पंचायत कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए सभासदों ने डीएम को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*




रिपोर्ट राकेश पाण्डेय/देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश



   सीतापुर। जिले की नगर पंचायत सिधौली के समस्त सभासदों ने जिला अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिधौली को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने एक ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष सिधौली को भी सौंपा। 
   आपको बता दें कि नगर पंचायत सिधौली के नरोत्तम नगर उत्तरी के सभासद दिग्विजय शुक्ला के नेतृत्व में सभी वार्डों के सभासदों ने एकत्र होकर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिधौली को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है। 
  नगर पंचायत कार्यालय सिधौली द्वारा जिला योजना समिति के चुनाव कार्य क्रम की जानकारी सभासदों को नहीं दी गई, जबकि नगर पंचायत कार्यालय को 7 जून को ही पूरे कार्यक्रम की जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई थी, परन्तु नगर पंचायत कार्यालय द्वारा साजिशन सभासदों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिससे सभी सभासद निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित हो गए, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए दोषी नगर पंचायत कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा नामांकन कराने की मांग की। 
   इस मौके पर दिग्विजय शुक्ला, रजत त्रिपाठी,मनीष जायसवाल,गीता भार्गव रेनू भार्गव, संजय गुप्ता, सुनीता मिश्रा, हरिनाम वर्मा, आबिदा , संतोष, रंजीत यादव, सरोज, अनुराग शुक्ला उर्फ बंटी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner