लखीमपुर खीरी 24 जून। ,,राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश* *राज्यमंत्री बोली, प्रदेश में खीरी में अमृत सरोवर में हुआ बेहतर काम* *जनशिकायतों का समयबद्धता से गुणवत्तापरक निस्तारण कराए : विजय लक्ष्मी*

*राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश*

*राज्यमंत्री बोली, प्रदेश में खीरी में अमृत सरोवर में हुआ बेहतर काम*

*जनशिकायतों का समयबद्धता से गुणवत्तापरक निस्तारण कराए : विजय लक्ष्मी*




देश का दर्पणल न्यूज़ खीमपुर खीरी /शाजिफ हुसैन।

लखीमपुर खीरी 24 जून। शनिवार की देर शाम ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उप्र की राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। मौजूद अफसरों का राज्यमंत्री ने एक-एक कर परिचय प्राप्त किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जघन्य अपराधों में त्वरित कार्यवाही की जाए। कानून का राज स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम करें। महिलाओं, बालिकाओं का उत्पीड़न ना हो। इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराएं। जनता दर्शन, जनसुनवाई, समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से गुणवत्तापरक निस्तारण कराए।

बैठक में उन्होंने परियोजना निदेशक केके पांडेय से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति जानी। अफसर योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करें। राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में उन्होंने 40-42 जनपदों के भ्रमण के दौरान जितने भी अमृत सरोवर देखे, उसमें खीरी बेस्ट है। खीरी में अमृत सरोवर को बनाने में बेहतर काम हुआ है, उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अन्य योजनाओं में भी इसी जोश के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। स्वयं सहायता समूह को रोजगार से जोड़े ताकि वह सशक्त, मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री के पूछने पर डीसी मनरेगा विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में 3.42 लाख मनरेगा में सक्रिय श्रमिक हैं। उन्होंने मानव दिवस के संबंध में भी जरूरी जानकारी दी। जिले में ग्राम पंचायतों में 28 खेल मैदान पूरे हो चुके। वहीं 41 पर काम चल रहा है।

प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जनपद में हुए नवाचारों एवं अभिनव कार्यों के संबंध में पीपीटी के जरिए जानकारी दी। उन्होंने जिले में हुए नवाचारों के संबंध में एक पुस्तक भी भेंट की। बैठक में विधायक योगेश वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह, एएसपी नेपाल सिंह, पीडी के के पांडे वीडियो अरविंद कुमार, ईई अनिल कुमार जाटव, तरुणेंद त्रिपाठी, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़