मेड़ता सिटी राजस्थान में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भवन के लोकार्पण के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ आयोजित

 
मेड़ता सिटी राजस्थान में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भवन के लोकार्पण के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ आयोजित 

समाज को आर्थिक व शैक्षणिक रूप से मजबूत करना है:शर्मा 

लक्ष्मीनारायण वैष्णव
मेड़ता सिटी | महर्षि गौतम आश्रम
संस्थान द्वारा आयोजित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज भवन लोकार्पण एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन बंजरंग दास जी महाराज एव ओम दास जी महाराज के सानिध्य मे आयोजित किया गया | 
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, महामंत्री जयकिशन पंचारिया,उद्योग पति अनिल जोशी दिल्ली,जितेंद्र पंचारिया सुप्रीम कोर्ट वकील दिल्ली, अखिल भारतीय महिला महासभा अध्यक्षा,राधा सतीश पंचारिया
,संगीता शर्मा सहित ने कार्यक्रम मे शिरकत की | 
 कार्यक्रम के दौरान महर्षि गौतम आश्रम संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एव राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अतिथियों की मौजूदगी मे सम्पन्न हुआ | 
कार्यक्रम के दौरान बजरंग दास जी महाराज ने कहा कि युवा शक्ति एक समाज ही है जिन्हें आगे आकर समाज में बढ़ रही कुरीतियों एवं शिक्षा के विकास पर जोर देना चाहिए।
विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने कार्यक्रम मे समाज बंधूओ को संबोधित करते हुए कहा कि विप्र समाज के कल्याण के लिए विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। समाज बौद्धिक रूप से सक्षम है, लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़ गया है।इसलिए समाज को आर्थिक व शैक्षणिक रूप से मजबूत करना है।
इस दौरान दुर्गा प्रसाद जोशी,दामोदर लाल व्यास,रामनिवास सांखी,कमल व्यास,चंद्रभूषण व्यास,कालु राम उपाध्याय,बेनिगोपाल जोशी,कमल डिडवानिया,कृष्ण गोपाल डिडवानिया,रविन्द्र तिवाड़ी
नवयुवक मंडल प्रकाश तिवारी,नरेश उपाध्याय,मयंक पंचारिया,सुरेंद्र जोशी,शांतिलाल तिवाड़ी,अभिषेक,सुभाष,लीलाधर जोशी,कमला देवी डिडवानिया,सुमित्रा व्यास,मुन्नी उपाध्याय,भगवती डिडवानिया,सुप्रिया जोशी,संगीता व्यास,मोना जोशी,मधु तिवारी
अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जोशी एवम सचिव कमल व्यास ने पधारे हुए अतिथियों को आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विप्र समाज के पदाधिकारी सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़