मेड़ता सिटी राजस्थान,,जेल कार्मिकों के आंदोलन का आज 5 वाॅ दिन भी मैस बहिष्कार जारी अब तक 5 जेल कर्मी हुई तबीयत खराब,

जेल कार्मिकों के आंदोलन का आज 5 वाॅ दिन भी मैस बहिष्कार जारी

अब तक 5 जेल कर्मी हुई तबीयत खराब,

मेड़ता सिटी राजस्थान संवाददाता लक्ष्मीनारायण वैष्णव

मेड़ता सिटी | संपूर्ण राजस्थान की जेलो के समस्त कर्मचारियों द्वारा वेतन विसंगति को लेकर 13 जून से लगाकर 20 जून तक काली पट्टी बांधकर ड्यूटी का निर्वहन किया गया तथा माँगे नहीं मानने पर बुधवार से लगातार आज 5 वाॅ दिन मैस बहिष्कार, भूखे रहकर ड्यूटी निर्वहन कर रहे हैं | जनवरी 2023 में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं द्वारा जेल महानिदेशक एवं जेल प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर हुईं वार्ता में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जेल कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करके राजस्थान पुलिस के समकक्ष करने की सहमति बनी थी | उसी आश्वासन पर जेल कर्मचारियों ने मैस बहिष्कार हड़ताल को समाप्त कर दिया था जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक तक कोई आदेश नहीं हुआ जिससे जेल कर्मचारियों में रोष है की सरकार वादा करके भूल गई है| अब जेल कर्मचारियों की एक ही मांग है राजस्थान पुलिस एवं जेल कर्मचारी समकक्ष वेतन भत्ते देने का मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन, वादा किया जेल कर्मचारियों से उस वादें को सरकार पुरा करें | जेल कर्मचारियों द्वारा आज पाचवा दिन भी मैस बहिष्कार जारी है |
इस दौरान आज 3 कर्मचारियों की और हुई तबीयत खराब, मेड़ता सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहि 2 जेल कर्मी कल से है अस्पताल मे भर्ती थे |
अब तक 5 जेल कर्मी कुलदीप चौधरी, औमप्रकाश , भंवरलाल, रामकंवरी और सुमन का चल रहा उपचार।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़