सीतापुर,,गावो में खेलो के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है मंच: जनक कुमारी सिंह
गावो में खेलो के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है मंच: जनक कुमारी सिंह
रिपोर्ट राकेश पाण्डेय/देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश
सीतापुर।ग्रामीण अंचल में खेलों के आयोजनों से गांव में रहने वाले खिलाड़ियों को एक मंच मिलता है।
यह बात श्री सिद्धेश्वर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट नवागॉव के फाइनल मैच में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए प्रधान जनक कुमारी सिंह ने कही।उन्होंने कहा गाँवो में अनेक प्रतिभाएं छिपी है बस उन्हें समुचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत नवागॉव में खेल के मैदान के निर्माण हेतु हमने शासन को पत्र भेजा है जिस पर कार्यवाही चल रही है खेल का मैदान बन जाने के बाद आपको इधर उधर भटकना नही पड़ेगा एक निश्चित स्थान पर आप अभ्यास भी कर सकेंगे व समय समय पर खेल के आयोजन भी हो सकेंगे।
आयोजक मंडल के धीरज सिंह, शिवा सिंह ने बताया फाइनल मैच बहिरीमऊ क्रिकेट क्लब व बमहेरा 11 के मध्य खेला गया जिसमें बहिरीमउ क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 140 रन बनाए वही बमहेरा 11 महज 9 ओवर में 120 रन ही बना सकी।
विजयी टीम को टॉफी ,स्मृति चिन्ह व नकद धनराशि ,मैन आफ द मैच कुनाल को मेडल व स्मृति चिन्ह,व शोभित को मैन आफ द सीरीज ,मेडल स्मृति चिन्ह देकर प्रधान जनक कुमारी सिंह व सह जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सत्य प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया ।
इस अवसर पर प्रधान एवं नशामुक्त समाज आन्दोलन अभियान कौशल का की ब्लॉक प्रभारी जनक कुमारी सिंह,सत्य प्रकाश सिंह सह जिला सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, धीरज सिंह शिवा सिंह,आशीष सिंह,रवि प्रकाश सिंह अमन सिंह,भोले सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह,सूर्य प्रकाश सिंह नैमिष सिंह,सहित आयोजक मण्डल के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment