राजस्थान जयपुर ,,,21 जून 2023 9वा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर राजापार्क ने एनसीसी के साथ मिलकर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पर योग साधना का भव्य कार्यक्रम आयोजन किया
21 जून 2023 9वा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर राजापार्क ने एनसीसी के साथ मिलकर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पर योग साधना का भव्य कार्यक्रम आयोजन किया सर्व समाज सेवी पुरुषोत्तम बच्चानी ने बताया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए
श्रीमान एल. के. जैन जी (एयर कमोडोर उप महानिदेशक एनसीसी निदेशालय जयपुर राज.)
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे हुए एनसीसी के कई ऑफिसर...
1 लेफ्टिनेंट कर्नल पंत जी
2लेफ्टिनेंट कर्नल यादव जी
3लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार जी
4कर्नल वीरेंद्र जी
5कर्नल यादव जी
6कर्नल तंवर जी
7 Sh D's चौहान जी आदि...
मुख्य वक्ता के रूप में
जयपुर सबजॉन प्रभारी आदरणीय बी के पूनम दीदी जी,
प्रसिद्ध योगाचार्य-
योगामैटिक योगकेंद्र के संस्थापक अजय नामा जी,
एवम एनसीसी का ग्रुप और ब्रह्माकुमारी संस्था के सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया
मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एल के जैन जी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज की निस्वार्थ सेवा करती है जो हम सभी देख रहे हैं साथ ही कार्यक्रम में आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया ....
मुख्य वक्ता बी.के.पूनम दीदी जी ने भारत के प्राचीन राजयोग के बारे में बता कर कहा कि जिस प्रकार योगा हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है उसी प्रकार राजयोग हमारे मन को सशक्त करता है इसलिए हमें प्रतिदिन राजयोग का अभ्यास कर अपने ब्रेन को शक्तिशाली बनाना है साथ ही कुछ क्षणों के लिए मेडिटेशन कमेंट्री के द्वारा सभी को आंतरिक शांति को अनुभूति भी कराई...
योग चिकित्सक अजय नामा जी के द्वारा निश्चित योगा प्रोटोकोल अनुसार योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई ....
और कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद वितरण किया गया।
साथ ही इंडियन ऑयल ऑफिस में भी योगा दिवस पर ऑफिसर्स के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl जिसमें बीके किरण ने योग का महत्व बताया और कहा कि योग हमारी सकारात्मक संकल्पों से विश्वास पैदा करता है और यह विश्वास ही हमारे शरीर और मन की हीलिंग का कार्य करता हैl योगाचार्य प्रदीप कुमार जी ने योगा के विभिन्न अभ्यास कराएं अंत में सभी को गहन शान्ति के लिए ध्यान का अभ्यास भी करवाया गयाl



Comments
Post a Comment