लखीमपुर खीरी 24 जून।,,जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन आज
*जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन आज*
देश का दर्पणलखीमपुर खीरी संवादाता/सुनहरा ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी 24 जून। राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद में नगरीय निकायों के
निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के निर्वाचित होने वाले सदस्यों का मतदान न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कलेक्ट्रेट परिसर में 25 जून को ( पूर्वाह्न 08 बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना (अपराहन 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक) होगी। उक्त आशय की जानकारी प्र.जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं (नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों) की पहचान सम्बन्धित नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत के ईओ करेगे। मतदाता की पहचान किये जाने के लिए समस्त अधिशाषी अधिकारी मतदान / मतगणना स्थल पर 25 जून को प्रातः 07 बजे से मतदान की समाप्ति तक न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लखीमपुर खीरी कक्ष में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के उक्त प्रश्नगत निर्वाचन में मतदान हेतु समस्त मतदाताओं (नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा निर्वाचन का प्रमाण पत्र, कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे : आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा निर्गत कोई अन्य फोटोयुक्त अभिलेख इत्यादि। सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी द्वारा मतदाता की पहचान स्वरूप संलग्न प्रारूप पर प्रमाण पत्र मतदाता को दिया जाएगा। मतदाता द्वारा उक्त प्रमाण पत्र को निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त ही मतदान की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित नगरीय निकाय के अधिशाषी अधिकारी समस्त निर्वाचित सदस्यों को इसकी सूचना अपने स्तर से ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
Comments
Post a Comment