निघासन खीरी ,,गुड मॉर्निंग अभियान पर निकले थानाध्यक्ष सिंगाही ने दो मामलों का तत्काल किया निस्तारण जनता ने की गुड मॉर्निंग अभियान की सराहना
गुड मॉर्निंग अभियान पर निकले थानाध्यक्ष सिंगाही ने दो मामलों का तत्काल किया निस्तारण
जनता ने की गुड मॉर्निंग अभियान की सराहना
देश का दर्पण न्यूज़निघासन खीरी संवादाता; अख्तर अली।
निघासन खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा चलाए जा रहे गुड मॉर्निंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष सिंगाही शिवाजी दुबे ने शनिवार की सुबह भ्रमण के दौरान सिंगहा खुर्द में लंबे अरसे से चले आ रहे मेड़बन्दी के विवाद के संज्ञान में आते ही रामफल जयसवाल पुत्र तुलसीराम व विपक्षी रतीराम पुत्र विश्राम को बुलाकर न सिर्फ गुड मॉर्निंग बोला बल्कि दोनों लोगों को समझा-बुझाकर मेड़बंदी के विवाद को समाप्त कराया जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे को धन्यवाद देते हुए गुड मॉर्निंग अभियान की सराहना की । दूसरा मामला नौरंगाबाद गांव का है जहां गुड मॉर्निंग अभियान के तहत भ्रमण पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे को ध्रुव यादव पुत्र दुलारे यादव ने बताया की आबादी की भूमि को लेकर नौरंगाबाद के ही जयप्रकाश पुत्र प्यारेलाल से विवाद चल रहा था, मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष सिंगाही शिवाजी दुबे ने अपनी कुशल कार्यशैली व सूझबूझ के चलते दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद समाप्त करवाया। थानाध्यक्ष सिंगाही द्वारा बताया गया की गुड मॉर्निंग अभियान के तहत लगातार क्षेत्र की जनता से मिलकर संवाद किया जा रहा है। और संज्ञान में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाए जा रहे गुड मॉर्निंग अभियान को सफल बनाया जा सके।

Comments
Post a Comment