सीतापुर,,नामजद तहरीर देने के बावजूद दस दिन पहले हुई लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा।चोरों के हौसले बुलंद।
नामजद तहरीर देने के बावजूद दस दिन पहले हुई लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा।चोरों के हौसले बुलंद।
रिपोर्ट राकेश पाण्डेय/देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश
सीतापुर। जिले की कोतवाली महमूदाबाद इलाके के ग्राम कोठार पुरवा मजरे मुंडेरा मे एक घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात नगदी सहित चोरी कर ले गए थे।
बताते चलें सुन्दरलाल पुत्र जंगली निवासी कोठारपुरवा मजरे मुंडेरा कोतवाली महमूदाबाद में दस दिन पहले 12 जून को मकान मालिक व उनकी पत्नी रात में घर पर सो रहे थे। तभी मौका पाकर चोर घर में प्रवेश कर गए । ओर घर में रखा हुआ सारा सामान चुरा कर चले गए। फ्री डिश में चोरी के बाद कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
मकान मालिक सुन्दर लाल ने बताया दो करपा मेंथा आयल 39 किलो 500 ग्राम किराने की दुकान का रखा हुआ चौंतिस हजार व साठ हजार रुपए बच्चों की फीस के लिए घर में रखा था। मकान मालिक की पुत्री के जेवरात नथुनी सोने की अंगूठी व पत्नी के जेवरात पायल झुमकी,मंगल सूत्र कमर करधनी,मांगबिंदी,सारे जेवरात की कीमत लगभग दो लाख पच्चीस हजार रुपए थी। जिसे गांव के ही वीरेन्द्र पुत्र अवधेश व बंशी पुत्र छोटेलाल, प्रमोद पुत्र खुशीराम चोरी करके उठा ले गए।
बताया गया कि मकान मालिक सुन्दरलाल ने गांव के ही तीन चोरों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी थी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। चोरों के हौसले बुलंद हैं, और आए दिन घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। नामजद दिए जाने के बावजूद चोरी का खुलासा ना होने की दशा में लोगों में व्याप्त हो रहा है। और लोग कड़ी कार्यवाही कर चोरी का तत्काल खुलासा करने की मांग कर रहे हैं
इस सम्बन्ध में जब महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment