बिहार वैशाली न्यूज ,पातेपुर सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

देश का दर्पण न्यूज (बिहार वैशाली) पातेपुर संवाददाता से रंजीत कुमार।



पातेपुर के तिसिऔता थाना क्षेत्र के पिंडउता गांव निवासी एक व्यक्ति की हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित कुतुबपुर गांव में राय वीरेंद्र कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक पंकज कुमार उर्फ मोहन तिसिऔता थाना क्षेत्र के पिंडउता खुर्द गांव निवासी रघुनाथ पासवान का पुत्र था.

इस संबंध में स्थानीय लोगो द्वारा प्राप्त जानकारी के शुक्रवार की सुबह पिंडउता गांव निवासी रघुनाथ पासवान का पुत्र पंकज कुमार अपने ससुर के साथ बाइक से गोपालगंज गए थे. जहां पंकज राजमिस्त्री का ठीकेदारी करता था. गोपालगंज से लौटने के समय सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव स्थित राय वीरेंद्र कॉलेज के समीप पंकज ने अपनी बाइक अपने किसी साथी को दे कर बस पकड़ने के लिए सड़क के दूसरे किनारे जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह बीच सडक पर गिर गया जिसके उपरांत पीछे से आ रहै किसी वाहन ने रौंद दिया जिससे पंकज कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वही ठोकर लगने के कारण उसके ससुर भी घायल हो गए.घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो द्वारा घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सब से पहले घायल को सदर अस्पताल भेजवाया. सड़क दुर्घटना में पंकज कुमार की मौत की जानकारी उसके परिजनों को तब हुई जब मृतक के संबंध में सदर थाने की पुलिस ने तिसिऔता थाना क्षेत्र का होने की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस द्वारा तिसिऔता थाने की पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी परिजनों को देने की बात कही. जिसके उपरांत तिसिऔता पुलिस ने पिंडउता गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी.सरपंच द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन फानन में लोग घटना स्थल जाने के लिए निकल पड़े. तबतक सदर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम के बाद मृतक के गांव में सब आने से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।