राजस्थान न्यूज़, संगोष्ठी ‘‘अप्रतिम‘‘ का आयोजन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 22 महिलाएं सम्मानित स्वयं सेवी संगठन युवा आबादी को सकारात्मक सोच देने की दिशा मे काम करें - अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड

संगोष्ठी ‘‘अप्रतिम‘‘ का आयोजन
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 22 महिलाएं सम्मानित
स्वयं सेवी संगठन युवा आबादी को
सकारात्मक सोच देने की दिशा मे काम करें
- अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड

जयपुर, 30 जुलाई। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र, राजस्थान एवं शैलॉन फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं की समाज उन्नयन में भूमिका पर संगोष्ठी ‘‘अप्रतिम‘‘ का आज शनिवार को आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 22 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा, अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड ने कहा कि नारी ईश्वर की सबसे सुन्दर व अनुपम कृति है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के माध्यम से स्वयं सेवी संगठनों को एक मंच मिला है। स्वयं सेवी संगठन समाज की युवा आबादी को सकारात्मक सोच देने की दिशा में काम करें और उन्हें दिग्भ्रमित होने से बचाये।

उन्होंने युवाओं के आध्यात्मिक रूप सशक्त होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ऎसा देश है जहां महिलाओं के सम्मान को अक्षुण्ण रखने की परम्परा है। उन्होंने युवाओं की मानसिकता बदलने की बात कही और इसके लिए स्वयं सेवी संगठनों की महत्ता के बारे में बताया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि आज के युवाओं के पास जानकारी तो बहुत है, पर ज्ञान की कमी है। उन्होंने स्वयं सेवी संगठनों से अपील की कि वे अपने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के साथ-साथ युवाओं को दिशा देने की ओर सकारात्मक पहल करें, ताकि युवा भ्रमित न हो।

श्री मुमताज मसीह, अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र ने कहा कि यह एक नवगठित केन्द्र है। स्वयं सेवी संगठनों के साथ मिलकर सरकार की हर विभाग से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना केन्द्र की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के साथ मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों को सरकार के साथ साझा करता है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, उडान योजना आदि की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र का वेब पोर्टल 15 अगस्त से लांच किया जाएगा, जहां विभिन्न स्वयंसेवी संगठन अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। केन्द्र स्वयं सेवी संस्थाओं की उनके कार्य के आधार पर ग्रेडिंग देगा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी करेगा।

संगोष्ठी में स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के अधिकारीगण, शैलान फॉउण्डेशन के प्रतिनिधिगण एवं विभिन्न गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19