राजस्थान न्यूज़ ,नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गायों में फैली संक्रामक बीमारी चिंता का विषय,सांसद बेनीवाल ने राज्य और केंद्र दोनो से बीमारी के नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की
गायों में फैली संक्रामक बीमारी चिंता का विषय,सांसद बेनीवाल ने राज्य और केंद्र दोनो से बीमारी के नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की
जयपुर/ नागौर - राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने
राजस्थान में नागौर सहित कई जिलों में पशुधन में फैली लंपी स्किन नामक संक्रामक बीमारी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की,सांसद ने इस बीमारी के कारण कई गायें काल कवलित हो गई ,उन्होंने राजस्थान सरकार के कृषि एवम पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया से ट्वीट करके मांग की है कि पशुपालकों व गौशालाओं की पीड़ा को समझते हुए उक्त बीमारी के रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एक विशेष अभियान प्रदेश भर में चलाया जाए तथा विशेष टीमों का गठन करके गौशालाओं में गायों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया जाए और सरकारी पशु चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए ताकि गौ माता को काल कवलित होने से बचाया जा सके वही बेनीवाल ने भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बाल्यान को भी ट्वीट करके केंद्र के स्तर से भी एक विशेष टीम राजस्थान के नागौर सहित अन्य जिलों में भेजने की मांग की ,सांसद ने कहा की केंद्र की टीम राज्य के पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करे ताकि इस गंभीर बीमारी से समय पर निपटा जा सके ! वहीं शनिवार ने सांसद ने गौशाला संचालकों व पशुपालकों से मुलाकात के बाद नागौर जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता करके उन्हे निर्देशित किया है की पशु चिकित्सको, पशुधन सहायकों के दल को तत्काल प्रभावी रूप से इस बीमारी के नियंत्रण हेतु कार्य करने में लगाया जाये और सरकारी स्तर से ऐसी टीमों को हर संभव संसाधन उपलब्ध करवाएं जाएं !
*नागौर आवास पर की जन सुनवाई* शनिवार को लोक सभा सत्र का अवकाश होने के कारण सांसद नागौर आए जहां उन्होंने दिन भर अपने आवास पर जन समस्याओं को सुना ,सांसद की जन सुनवाई में नागौर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों व पशुपालको ने सांसद को गायों में फैली बीमारी से अवगत करवाया और बिजली,सड़क सहित अन्य सार्वजनिक समस्याओं से अवगत करवाया ! ताऊसर, झनाणा, हिलोड़ी,खजवाना, व खींवसर पंचायत समिति व मकराना पंचायत समिति के कई गांवो के लोगो ने भी सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया ! झनाणा गांव के किसान रामचंद्र जाट, धर्माराम मांगलाल,पांचाराम आदि ने भी सांसद को गायों में फैली बीमारी से भी अवगत करवाया !

Comments
Post a Comment