राजस्थान न्यूज़ ,मनोहरपुर में उत्कृष्ट कार्यों से बनती है पहचान - डॉ.बुनकर* *सेवानिवृत्त चीफ एसोसिएट बुनकर का किया सम्मान*
*उत्कृष्ट कार्यों से बनती है पहचान - डॉ.बुनकर*
*सेवानिवृत्त चीफ एसोसिएट बुनकर का किया सम्मान*
मनोहरपुर जाफ़र लोहानी
उपखंड शाहपुरा के एक निजी गार्डन के सभागार में शनिवार को शंकर कॉलोनी निवासी रामेश्वर बुनकर का एसबीआई बैंक के चीफ एसोसिएट पद से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर के नेतृत्व में युवाओं ने सेवानिवृत्त चीफ एसोसिएट रामेश्वर बुनकर का साफा, माल्यार्पण व डॉ.अम्बेडकर का चित्र भेंटकर सम्मान किया गया।
बैंक अधिकारी के सम्मान में विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं,व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते रहते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति एक नई जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बुनकर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि बैंक के कर्मचारी सीधे रूप से उपभोक्ताओं से जुड़े हुए हैं,इसलिए उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना कर्मचारियों की जिम्मेवारी होती है। समय पर बैंक आना और काम निपटाना भी एक जिम्मेवारी है।
कार्यक्रम में खादीवाले रामअवतार वर्मा, सुरेश बंगाली, रितिक लाखीवाल, विजय वर्मा, नीरज कुमार बुनकर आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment