राजस्थान न्यूज़, सिंजारा पर्व मनाया गया
सिंजारा पर्व मनाया गया
मनोहरपुर जाफ़र लोहानी
कस्बे सहित आसपास में श्रावणी तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा! इस कड़ी में शनिवार को सिंजारा पर्व मनाया गया इसको लेकर कस्बे के सैय्यद बाबा मार्केट आदि बाजारों में महिलाओं ने मनिहारी सामान की दुकानों पर लाख की चूड़ियां और कपड़े की दुकानों पर लहरिया की खरीदारी की!
इस दौरान नव विवाहिता के ससुराल पक्ष की ओर से पीहर में सिंजारा के रूप में घेवर, फल, कपड़े तथा अन्य उपहार भेजे गए इस मौके पर सुहागिन महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं हाथों में मेहंदी लगाई वहीं पर्व को लेकर हलवाईयों की दुकानें दुकानों पर घेवर फ़िरणी व विभिन्न प्रकार की मिठाईयां बन रही हैं!


Comments
Post a Comment