उत्तर प्रदेश न्यूज़ लखीमपुर खीरी में पलिया बजाज चीनी मिल ने कराया विक्की पुरवा में किसान गोष्ठी का आयोजन

पलिया बजाज चीनी मिल ने कराया विक्की पुरवा में किसान गोष्ठी का आयोजन




देश का दर्पण/रिजवान खान।

पलिया कला खीरी- खीरी। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया द्वारा ग्राम रिक्खी पुरवा मे एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
किसान गोष्ठी का आयोजन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन महमूद हुसैन खान के रिक्खी पूरवा फार्म पर आयोजित किया गया, जिसमें के हेड राजीव तोमर ने उपस्थित कृषकों को बताया कि इस समय गन्ना प्रजाति CO 0238 में रेड राट बीमारी का प्रकोप दिखाई दे रहा है तथा गन्ने में लाल सड़न, पोक्का बोइंग, कड़वा रोग भी कहीं कहीं दिखाई दे रहा है ऐसे में किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे बीमारी से ग्रसित पौधे को उखाड़ कर जला दें तथा उखाड़े गये स्थान पर 10 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिट्टी में दबा दें।
उन्होंने यह भी बताया कि गन्ने मे लगने वाले टॉप बोरर की रोकथाम के लिए कोराजन की 150ml मात्रा प्रति एकड़ पानी में घोलकर छिड़काव करें
वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना अशोक चौधरी ने किसानों को बताया कि इस समय क्षेत्र में ग्रामवार सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है किसान भाई अपने गन्ने का रकबा ,गन्ने की प्रजाति वार देख ले अगर कोई त्रुटि हो तो उसे अभी से सुधार करा ले,जिससे सीजन में होने वाली असुविधा से बचा जा सके। घोषणा पत्र के संबंध में बताया कि 30 सितंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र भरे जा सकते हैं जिन किसान भाईयो ने घोषणा पत्र नही भरा है वह समय से घोषणा पत्र अवश्य भर दे।

Comments