उत्तर प्रदेश न्यूज़ ,गोली लगने से पिनाहट के सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में मौत,परिजनों में मचा कोहराम




गोली लगने से पिनाहट के सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पिनाहट। पीएम सुरक्षा में दिल्ली में तैनात थाना मनसुख पुरा क्षेत्र के गांव कुकरियन पुरा निवासी सीआरपीएफ के सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सेना के जवान का शव देर रात आगरा पहुंचने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार थाना मनसुख पुरा क्षेत्र के गांव कुकरियन पुरा निवासी 50 वर्षीय कालीचरण कौशिक पुत्र राम बहादुर कौशिक सन 1993 में सीआरपीएफ की 64 वी बटालियन में भर्ती हुए थे। शहीद कालीचरण के पुत्र देवांशु ने बताया कि उनके पिता की तैनाती सीआरपीएफ में एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर))के पद पर दिल्ली सचिवालय में थी।शहीद सेना के जवान कालीचरण के पुत्र देवांश ने बताया कि उनके पिता सेना के जवानों की टुकड़ी के साथ शुक्रवार शाम 4:30 बजे पीएम सुरक्षा में साथियों के साथ बस में बैठकर जा रहे थे।तभी बंदूक का स्ट्रगल दबने के चलते बंदूक की गोली उनकी गर्दन में धंस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।शुक्रवार शाम 4:30 बजे गोली लगने से उनकी मौत की सूचना फोन पर घर वालों को दी गयी। सूचना पर परिजन मौके पर दिल्ली पहुंच गए।रविवार सुबह मृतक सेना के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।और गांव में राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।वहीं मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी मनोरमा, एक पुत्र और दो पुत्री छोड़ गया है। बड़ी पुत्री का नाम पिंकी उम्र 24 वर्ष,छोटी पुत्री का नाम आरती 16 वर्ष,और पुत्र का नाम देवांशु 20 वर्ष है। 

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी मनसुख पुरा गिरीश राजपूत का कहना है कि सूचना मिली है.रविवार सुबह सेना के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचेगा

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़