उत्तर प्रदेश न्यूज़ ,लखीमपुर खीरी डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला शांति समिति की बैठक ।।‘भाईचारे एवं सद्भावना के साथ मनाये त्यौहार: डीएम’।।
डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला शांति समिति की बैठक
।।‘भाईचारे एवं सद्भावना के साथ मनाये त्यौहार: डीएम’।।
देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।
लखीमपुर खीरी 30 जुलाई। शनिवार को कलेक्ट्रेट में मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस बार दो पर्व एक साथ पड़ रहे हैं। इसलिए सभी धर्मगुरूओं से अपेक्षा की जाती है कि लोग आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाएं रखें।
डीएम ने जनपद की शांति को बनाए रखने में दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों, धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की। जनपद की छवि शांतिपूर्ण जनपद की है। सभी त्योहार को सादगी के साथ मनाएं। पर्व भाईचारा को संदेश देते हैं। सभी लोगों ने जनपद में शांति व्यवस्था के साथ पर्व मनाए जाने का आश्वासन दिया। शांति समिति की सार्थकता का उल्लेख करते हुए डीएम ने कहा कि बैठक में आपके द्वारा उठाये गये बिन्दुओं से हमें आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु कार्ययोजना बनाने, उनके क्रियान्वयन में मदद मिलेगी तथा किसी भी आने वाली समस्या का समाधान हम पहले से ही करने में सफल हो सकेगे।
डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी। कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट करने पर उसके खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सभी स्वस्थ्य मन एवं भाईचारे के साथ त्यौहार का आनन्द उठायें। कोई भी कार्य परम्परा से हट कर न किया जाये।
एसपी संजीव सुमन ने कहा कि मोहर्रम पर सुरक्षा को मद्देनजर किसी प्रकार कोताही न बरती जाए। भड़काऊ व अश्लील गाने कदापि नहीं बजेंगे। जुलूस में अस्त्र शस्त्र का भी प्रदर्शन नही होगा। परंपरागत चीजें चलती रहेंगी। कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी। दोनों समुदाय के लोग कभी भी उनसे दफ्तर में मिलकर या फोन पर बात कर अपनी समस्या का निदान करा सकते है। सभी जनपदवासी अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए कानून व्यवस्था को बनाने रखने में प्रशासन का सहयोग करे। यदि कही किसी प्रकार गड़बड़ी की आशंका हो तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन व पुलिस को उपलब्ध कराने में सहयोग करे।
बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों धर्मगुरुओं ने अपने विचार रखे। बैठक में एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम, सीओ, एडीआईओ नरेंद्र कुमार, बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जन एवं धर्म गुरु मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment