राजस्थान न्यूज़ ,जिला प्रमुख ने की आदिवासी सहरिया अंचल में जन सुनवाई। 0 मौके पर कई समस्याओं का किया निराकरण
जिला प्रमुख ने की आदिवासी सहरिया अंचल में जन सुनवाई।
0 मौके पर कई समस्याओं का किया निराकरण
सी पी गोयल
बारां, 30 जुलाई। ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा पंचायत समिति शाहबाद की ग्राम पंचायत शाहबाद एवं कस्बाथाना में जन सुनवाई कर आमजन से जुडी हुई विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया तथा कई लोककल्याणकारी योजनाओं के आवेदन पत्र तैयार करवाए गए।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार’’ कार्यक्रम अंतर्गत विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया के साथ जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों द्वारा श्रीफल, शॉल भेंटकर, पुष्पहार से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित जिला प्रमुख आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की कई समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण करवाया जा रहा है जिसके कारण उन्हंें अपनी छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय आने से निजात मिली है, इससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो रही है। जनता ने जिस ध्येय के साथ मुझे जनप्रतिनिधि बनाया है उसी के प्रतिफल स्वरूप मैं आमजन तक इस कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचने का प्रयास कर रही हूं और मेरा ध्येय यही है कि जो गांव का व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय नही पहुंच सकता, पंक्ति के उस आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मैं स्वयं पहुंचूंगी। जिला प्रमुख श्रीमती भाया द्वारा शिविर स्थल से ही कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आमजन से संबंधित कई समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की।
जिला परिषद सदस्य एवं बारां डेयरी अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने बताया कि आज हरियालो राजस्थान के तहत जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण भी किया गया। काबरा ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरीत की गई। शिविर स्थल पर अनेकों समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रधान श्रीमती कांतिबाई मेहता, उप प्रधान कौशल किशोर राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद प्रदीप मेहता, किशनगंज महावीर बैरवा, प्रधान प्रतिनिधि सुआलाल मेहता, सरपंच कस्बाथाना योगेश सहरिया, सरपंच शाहबाद मुकेश सुमन, जिला परिषद सदस्य आरती मेहता, रवि मेहता, पंसस रामहेत मीणा, रूबी यादव, पूर्व प्रधान निधि चंदेल, पूर्व उप प्रधान धर्मेन्द्र यादव, रहीम भाई कस्बाथाना, बबलेश जैन, सुरेन्द्र गोयल, शिवचरण मेहता, राधेश्याम पडिरवाल, राजवीर सिंह यादव आदि सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो संख्या- जन सुनवाई करते हुए जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया


Comments
Post a Comment