उत्तर प्रदेश न्यूज़, लखीमपुर खीरी में 167 आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना, एडीएम ने दिखाई हरी झंडी ।।12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण लेंगे आपदा मित्र।।
167 आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना, एडीएम ने दिखाई हरी झंडी
।।12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण लेंगे आपदा मित्र।।
देश का दर्पण/सुनहरा, ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी 30 जुलाई। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर जनपद खीरी के दूसरे चरण में 167 आपदा मित्रो को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए एसडीआरएफ लखनऊ के लिए रवाना किया।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद खीरी से 500 आपदा मित्रों के चयन किया जाना है, जिनमें से 275 वालेन्टियर्स प्रथम बैच 23 मार्च में एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षित किये जा चुके है। 167 व्यक्तियों का दूसरा बैच शनिवार को 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु रवाना किया जा रहा है। इस प्रकार 500 स्वयंसेवकों के सापेक्ष 442 स्वयंसेवक प्रशिक्षित हो जायेंगे, जो विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव एवं सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सभी आपदा मित्रों को जनपद में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा किसी भी आपदा के दौरान स्वयं सेवक (राहत,बचाव,जागरूकता में) के रूप में सेवा ली जाएगी। बताते चले कि आपदा मित्र राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा संचालित परियोजना है, जिसके अंतर्गत पूरे देश के 350 संवेदनशील जनपदों से लगभग एक लाख स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना है। उक्त 350 संवेदनशील जनपदों में उत्तर प्रदेश के 25 जनपद समिल्लित है।.

Comments
Post a Comment