उत्तर प्रदेश न्यूज़ ,लखीमपुर खीरी में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजे गए खीरी के 37 विद्यालय ।।डीएम से पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे।।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजे गए खीरी के 37 विद्यालय
।।डीएम से पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे।।
देश का दर्पण/सुनहरा, ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी 30 जुलाई। जनपद खीरी में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 07 विद्यालय ने फाइव स्टार पाकर सर्वश्रेष्ठ व 04 स्टार पाकर 30 विद्यालय उत्तम विद्यालय चयनित हुए। शनिवार को कलेक्ट्रेट में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शनिवार की शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में उनके प्रधानाध्यापकों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर "स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पांच उत्कृष्ट प्रधानों व प्रधानाध्यापकों को (जिन्होंने मिशन कायाकल्प के तहत अपने विद्यालय को चमकाया है) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी लखीमपुर सुभाष चंद्र एवं जिला समन्वयक निर्माण आलोक रंजन मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में डीएम के हाथों सम्मानित होने पर शिक्षकों के चेहरे चमक उठे। डीएम ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं देकर आगे भी इसी प्रकार प्रयास जारी रखने की बात कही। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत में इसकी आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि परिषदीय विद्यालयों को चमकाने के कार्य में आगे भी जुटे रहेंगे, पुरस्कृत होने वाले विद्यालयों से अन्य विद्यालय भी प्रेरणा लेकर विद्यालयों को बेहतर बनाएं।
*मिशन कायाकल्प में बेहतर काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ अध्यापक व प्रधानाध्यापक सम्मानित*
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के संविलियन विद्यालय संपूर्णानगर अध्यापक हरविंदर कौर, प्रधान मनजीत कौर, संविलियन विद्यालय मटहिया के अध्यापक संदीप चौरसिया, ग्राम प्रधान रफीक, संविलियन विद्यालय मोतीपुर, अध्यापक अमिता चंद्र, प्रधान कुलदीप सिंह, प्राथमिक विद्यालय नारंग के अध्यापक सुभाष चंद्र सक्सेना प्रधान राधेश्याम भार्गव, संविलियन विद्यालय नारीबेहड के अध्यापक देशराज व प्रधान सागर लाल को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
*इन विद्यालयों ने पाया फाइव स्टार बने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय*
लिटिल रोज एकेडमी मैलानी-बांकेगंज, प्राथमिक विद्यालय आशिक सिसैया टांडा, कंपोजिट विद्यालय ग्रट नंबर 7, प्राथमिक विद्यालय नकटी, आरएन इंटर नेशनल सेकेंडरी स्कूल, चंदन लाल विद्या मन्दिर भवनापुर, राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज।
*इन विद्यालयों ने पाया फाइव स्टार बने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय*
प्राथमिक विद्यालय आशिक सिसैया टांडा, कंपोजिट ग्रट नंबर 7, संविलियन मियांपुर कॉलोनी, सरदार पटेल अकैडमी ढखेरवा, संविलियन बीबीपुर, संविलियन गदनिया, प्राथमिक विद्यालय इमलिया, कम्पोजिट हरिहरपुर, पीएस पकरिया सालिहां, पीएस अहमदनगर, पीएस तेंदुआ-1, पीएस जोधपुर, संविलियन मूढा निजाम, संविलियन रवही मुबारकपुर, यूपीएस कादीपुर, प्राइमरी स्कूल बिजुआ,पीएस धुरहा, पीएस जगदेवपुर, पीएस अब्बासपुर, पीएस राजापुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमियाबेहड़, संविलियन झाऊपुर, संविलियन बमहौरि, पीएस काले कॉलोनी मैलानी, यूपीएस कुंभी, यूपीएस गर्ल्स ओयल, यूपीएस कटकुसुमा, संविलियन माझा, संविलियन गुरगुत्त्ता बुजुर्ग, संविलियन बल्लीपुर।

Comments
Post a Comment