क्योरी और सीयपुरा में बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरी, हादसा होने से टला
क्योरी और सीयपुरा में बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरी, हादसा होने से टला
पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट के गांव क्योरी ऊपरी पुरा और सीयपुरा सेहा में बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत अचानक धड़ाम से गिर गई। जिससे परिवार के लोग दबने से बच गए। बड़ा हादसा होने से टल गया।घर में रखा हजारों के सामान का नुकसान हो गया। पीड़िता ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव क्योरी ऊपरी पुरा निवासी सत्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि बारिश के चलते उनके मकान की दीवार ढह गई।जिसके चलते पूरा मकान धड़ाम के साथ नीचे गिर गया। पास में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए. पीड़ित ने आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इधर दूसरी घटना थाना मनसुख पुरा क्षेत्र के गांव सेहा की है। संगीता देवी पत्नी राम नरेश निवासी गांव सीयपुरा सेहा गरीब महिला अपने परिवार साथ कच्चे मकान में रह रही थी । वहीं बीते 3 दिन से हो रही लगातार रिमझिम बारिश के चलते शुक्रवार को महिला के कच्चे मकान की छत अचानक धड़ाम से गिर पड़ी। जिसमें नीचे बैठे परिवार के लोग बाल बाल बच गए। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान की छत गिरने से नीचे दबकर हजारों के सामान नुकसान हो गया।

Comments
Post a Comment