निःशुल्क जाँच योजना के अंर्तगत खान गौपालन मंत्री को ज्ञापन सौंपा।




निःशुल्क जाँच योजना के अंर्तगत  खान गौपालन मंत्री को ज्ञापन सौंपा।   सी पी गोयल।      नाहरगढ़ 30 जुलाई                 खान एवं गौपालन मंत्री  प्रमोद जैन भाया के नाहरगढ़ प्रवास के दौरान मेडिकल लैब टेक्नीशियन जिला बारां के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गोठवाल और जिला संयोजक राम प्रताप मीना द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना के अंर्तगत लैब में पदोन्नति के पदों के सृजन करने के लिए विस्तार पूर्वक मंत्री भाया को बताया गया 
प्रदेश में फिलहाल 2008 का स्टाफिंग पैटर्न ही चिकित्सा विभाग में लागू किया जा रहा है जो कि बहुत पुराना हो गया है।
मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना 2013 से लागू की गई हैं और हाल ही में चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, ओपीडी आई पी डी होने के बाद मरीजों का भार सैकड़ों गुना बढ़ोतरी हुई हैं 
बाकी अन्य संवर्ग के पदों की 2008 में ही संख्या बढ़ाई गई थी लेकिन लैब टेक्नीशियन कैडर के साथ भेदभाव किया गया था पी एच सी से 50 बेड सी एच सी तक मात्र 1 ही लैब टेक्नीशियन की पोस्ट दी गई हैं जबकि 2013 में मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना के लागू करते समय  बढ़ते कार्यभार के मध्यनजर  30 बेड सी एच सी पर पदोन्नति के पदों वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन ओर तकनीकी सहायक के एक एक पदों का सृजन किया गया था लेकिन हाल ही में क्रमोन्नत सी एच सी 30 बेड में ओर 50 बेड तक लैब टेक्नीशियन का मात्र 1 ही पद हैं 
जिससे कैडर के पदोन्नति के पदों के नहीं होने से युवाओं के पदोन्नति के अवसर खत्म हो गया है दूसरी ओर एक ही लैब टेक्नीशियन होने से आमजन को निःशुल्क जाँचों का पूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है 
बारां जिले के किशनगंज शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ ,समरानियां    रेलावन में वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन ,तकनीकी सहायक के पद ही सृजित नहीं किये गये हैं 
नवीन 57 बी सी एम ओ कार्यालय में भी वरिष्ठ तकनीकी सहायकों के पदों की वित्तीय स्वीकृति नहीं दी गई है 
क्षेत्रीय विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया  को भी इस बारे मे मंत्री भाया के साथ  ज्ञापन सौंपा गया और पदों के सृजन करने की माँग की गई 
नवीन मेडिकल कॉलेज में बीएससी एम,एल टी  व बीएससी आरटी के 30 ,30 सीट्स का ट्रेनिंग सेंटर खोलने की माँग भी की गई है 
साथ ही ग्रेड पे 4200 ,हार्ड ड्यूटी बेसिक का 25%,स्पेशल पे 1000 रुपये, मैसिंग भत्ता 1320 रुपये की भी माँग की गई
संघटन के ज्ञापन में  राजकुमार ओड़, ललित कुशवाहा ,हरिओम मण्डल, राधेश्याम मेहता लैब टेक्नीशियन भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19