Posts

जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू जयपुर, 19 अगस्त 2026: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) प्रदीप मोहन शर्मा ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि चुनावों का मतदान 9 सितंबर 2026 (प्रथम चरण) और 11 सितंबर 2026 (द्वितीय चरण) को तथा मतगणना 14 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। सभी वर्ग के मतदाता बिना किसी आतंक और भय के अपना मताधिकार प्रयोग कर सकें, इसके लिए असामाजिक एवं बाधक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। प्रमुख प्रतिबंध आदेश के अनुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय की सीमाओं में: कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय अस्त्र-शस्त्र (रिवाल्वर, पिस्टल, बंदूक आदि) या अन्य घातक हथियार (तलवार, चाकू, गुप्ता, लाठी आदि) धारण कर घूम नहीं सकेगा, प्रदर्शन ...

ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी जिला जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 8 कारतूस और एक धारदार छुरी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को डीएसटी जयपुर दक्षिण और थाना सांगानेर सदर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक योगी और राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही आरोपियों से मुहाना थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात में चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक योगी (22), निवासी पचाल, थाना अलीगढ़, टोंक तथा राहुल चौधरी (19), निवासी रूपपुरा, थाना बनेठा, जिला टोंक, हाल निवासी सांगानेर सदर क्षेत्र जयपुर दक्षिण के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में डीएसटी जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की टीम ...

भांकरोटा में 40 लाख की फिरौती के लिए अपहरण का खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Image
https://youtube.com/shorts/HvJ6Ut4IRTU?si=X5Re89vu7pJgXuAj भांकरोटा में 40 लाख की फिरौती के लिए अपहरण का खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को चिकारडा निवासी 48 वर्षीय पोखरचंद खटीक जयसिंहपुरा, भांकरोटा स्थित एक ऑटो गैरेज पर अपनी स्कॉर्पियो ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान सुमन यादव और उसके साथ आए कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें बिना नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल से बेटे को फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति क...

राजस्थान के स्कूल में वीडियो, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संस्था प्रधान की पूर्व लिखित अनुमति जरूरी होगी

Image
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक, शिक्षा मंत्री दिलावर बोले- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना आसान नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक स्कूल परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश के साथ विद्यार्थियों और स्कूल की गतिविधियों की फोटो, वीडियो, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संस्था प्रधान की पूर्व लिखित अनुमति जरूरी होगी। निर्देशों के अनुसार बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्कूल में आने वाले व्यक्ति को विजिटर रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, शौचालय या विद्यार्थियों से जुड़े क्षेत्रों में जाने के लिए भी स्कूल प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी। बच्चों की निजता और सुरक्षा का हवाला शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि सरकार ने मीडिया पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उनका कहना है कि नाबालिग बच्चों की निजता...

चौमूं खेल स्टेडियम में युवक पर हमले का मामला, 5 घंटे के धरने के बाद शांत हुआ आक्रोश

चौमूं खेल स्टेडियम में युवक पर हमले का मामला, 5 घंटे के धरने के बाद शांत हुआ आक्रोश चौमूं। वीर हनुमान मार्ग स्थित खेल स्टेडियम में एक युवक के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों को लेकर उपजा विवाद रविवार को काफी गरमा गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के भरोसे के बाद धरना समाप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेल स्टेडियम में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी दिखाई दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित युवक को न्याय दिलाया जाए। मामले को शांत कराने के लिए चौमूं एसीपी कृष्णराज जांगिड़ और थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और ग्रामीणों से समझाइश करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में नामजद ...

शुल्क वसूली के बाद भी सफाई ठप: डीडवाना में सड़कों पर उतरे कायमखानी मोहल्ले के लोग, कचरा फैलाकर किया प्रदर्शन नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,

Image
https://youtu.be/1sZyBNpQJ5Q?si=MpLDrJJhBKIYl2Qo *डीडवाना से खबर* शुल्क वसूली के बाद भी सफाई ठप: डीडवाना में सड़कों पर उतरे कायमखानी मोहल्ले के लोग, कचरा फैलाकर किया प्रदर्शन नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,  महिलाओं ने चेतावनी दी— "समाधान नहीं हुआ तो आयुक्त के चैंबर में फेंकेंगे कचरा" डीडवाना।शहर के चुंगी चौकी मार्ग स्थित कायमखानी मोहल्ले में सफाई व्यवस्था और नियमित कचरा संग्रहण न होने से त्रस्त मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज निवासियों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और अपने-अपने घरों से कचरा लाकर सड़क पर उड़ेल दिया। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नगर परिषद हर महीने कचरा संग्रहण के नाम पर ₹50 की रसीद (शुल्क) तो नियमित रूप से काटती है, लेकिन मोहल्ले में रोजाना ऑटो टीपर (कचरा गाड़ी) नहीं भेजी जाती।स्थानीय लोगों के अनुसार, 6 से 7 दिनों में केवल एक बार नगर परिषद का ट्र...

हादसों को न्योता दे रहे ओवर लोड अवैध डमफर वाहन आम सड़क को किया क्षतिग्रस्त ग्रामीणों में रोष।

Image
https://youtu.be/O0MXrHyodz0?si=SKO5phd6xXSy4xtM हादसों को न्योता दे रहे ओवर लोड अवैध डमफर वाहन आम सड़क को किया क्षतिग्रस्त ग्रामीणों में रोष। ओवर लोड अवैध डंफर वाहन निकासी का ग्रामीणों ने किया विरोध डमफर वाहन रोक कर लगाया जाम ।               =================== ग्रामीणों द्वारा घटना कि सूचना पाकर उधोग नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर समझाइश कर खुलवाया रास्ता ।                                   ==================== अलवर   क्षतिग्रस्त आम रास्ते से गुजरने वाले ओवर लोड डंफर वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को आम सड़क से गुजरना दुश्वार हो रहा है आये गिरते मोटरसाइकिल सवार व पलटते वाहन घटना घटित को अंजाम दे रहे हैं जिससे भयभीत ग्रामीण लोगों ने गुजरने वाले ओवर अवैध डंपर वाहन रोककर जाम लगाकर उधोग नगर थाना पुलिस सूचना दी जिसकी सूचना पाकर उधोग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया और अवैध डंपर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।                        ग्रामीणों ने बताया आये दिन गुजरने वाले अवैध डंपर चालकों ने आम सड़क को ...