शुल्क वसूली के बाद भी सफाई ठप: डीडवाना में सड़कों पर उतरे कायमखानी मोहल्ले के लोग, कचरा फैलाकर किया प्रदर्शन नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,







*डीडवाना से खबर*

शुल्क वसूली के बाद भी सफाई ठप: डीडवाना में सड़कों पर उतरे कायमखानी मोहल्ले के लोग, कचरा फैलाकर किया प्रदर्शन
नगर परिषद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,

 महिलाओं ने चेतावनी दी— "समाधान नहीं हुआ तो आयुक्त के चैंबर में फेंकेंगे कचरा"

डीडवाना।शहर के चुंगी चौकी मार्ग स्थित कायमखानी मोहल्ले में सफाई व्यवस्था और नियमित कचरा संग्रहण न होने से त्रस्त मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही अनदेखी से नाराज निवासियों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और अपने-अपने घरों से कचरा लाकर सड़क पर उड़ेल दिया। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नगर परिषद हर महीने कचरा संग्रहण के नाम पर ₹50 की रसीद (शुल्क) तो नियमित रूप से काटती है, लेकिन मोहल्ले में रोजाना ऑटो टीपर (कचरा गाड़ी) नहीं भेजी जाती।स्थानीय लोगों के अनुसार, 6 से 7 दिनों में केवल एक बार नगर परिषद का ट्रैक्टर आता है, जो पहले से ही पूरा भरा (फुल) होता है। इस वजह से लोग अपने घरों का कचरा उसमें डाल ही नहीं पाते और कचरा वाहन में आने के बजाय सड़कों पर ही बिखरता रहता है।आक्रोशित निवासियों ने सवाल उठाया कि जब नियमित रूप से शुल्क की वसूली की जा रही है, तो बुनियादी सुविधा से वंचित क्यों रखा जा रहा है? हफ्तों तक घरों में कचरा सड़ता रहता है। मजबूरन लोगों को आक्रोश में आकर सड़क पर उतरना पड़ा है।

महिलाओं का सीधा अल्टीमेटम
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने नगर परिषद प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा आज तो मजबूरी में हमने केवल सड़क पर कचरा डालकर विरोध जताया है। अगर नगर परिषद ने तुरंत प्रभाव से मोहल्ले में डेली ऑटो टीपर की व्यवस्था शुरू नहीं की, तो हम सभी मोहल्लेवासी सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचेंगे और आयुक्त के चैंबर में कचरा फेंककर विरोध दर्ज कराएंगे।

सड़क पर फैला कचरा, आवागमन रहा बाधित
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य सड़क मार्ग पर कचरा बिखेर दिए जाने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जाम लगने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मोहल्लेवासियों ने साफ किया है कि जब तक ऑटो टीपर का रूट चार्ट तय कर नियमित सफाई शुरू नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

(*बाइट 01 महिला मोहल्लेवासी*)

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19