महेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
जयपुर (पश्चिम)। पुलिस थाना विश्वकर्मा ने महेश मीणा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पत्नी कविता मीणा और उसका सहयोगी प्रेमी गणेश मीणा ही हत्या के मुख्य अभियुक्त निकले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम श्री प्रशांत किरण (आईपीएस) ने बताया कि 16 अगस्त 2026 को परिवादी बाबूलाल मीणा (निवासी उदक पापड़, जयपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि 5 अगस्त को महेश मीणा की पत्नी कविता मीणा ने दवाई दिलवाने के बहाने मोटरसाइकिल पर उन्हें बोराज ले गई। शाम को मृतक के भाई मनीष मीणा को फोन कर महेश की तबीयत खराब होने की बात बताते हुए रोड नंबर 14 पुलिया के पास बुलाया। इसके बाद महेश को सीकेएस अस्पताल, रोड नंबर 6 में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर प्रकरण संख्या 286/2026 धारा 103(1) व 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त चूंमू श्री कृष्णराज जांगिड़ के निकट सुपरविजन में थाना विश्वकर्मा के थानाधिकारी श्री रविंद्र सिंह नरूका के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच, कड़ियों को जोड़ने और आरोपियों से मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर कट चार्ज तैयार किया। सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
हत्या का तरीका: कविता मीणा ने दवाई के बहाने महेश को मोटरसाइकिल पर बोराज चाकसू और फिर नईनाथ धाम बस्सी ले गई। वहां पूर्व योजना के तहत जूस में सैलफॉस की गोलियां मिलाकर पिला दीं। तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने प्रेमी गणेश मीणा को बुलाया। दोनों मिलकर महेश को मोटरसाइकिल पर रोड नंबर 14 ले गए। शक न हो, इसलिए कविता ने मृतक के भाई को फोन कर बुला लिया। वहां से अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कविता मीणा (उम्र 23 वर्ष, जन्म 12/10/2003), पत्नी स्व. महेश मीणा, पुत्री कजोडमल, निवासी मल्होत्रा नगर उदक पापड़, वीकेआई एरिया (थाना विश्वकर्मा) तथा पीहर मीणों का मोहल्ला (थाना शिवदासपुरा)।
गणेश मीणा (उम्र 27 वर्ष, जन्म 06/02/1998), पुत्र राजेंद्र मीणा, निवासी मीणों का मोहल्ला शिवदासपुरा पुरानी बस्सी (थाना शिवदासपुरा)।
सफलता में शामिल टीम: थानाधिकारी रविंद्र सिंह नरूका, करण सिंह (हेड कांस्टेबल 1041), कमल सिंह (कांस्टेबल 10222), बाबूलाल (कांस्टेबल 9502), दिनेश कुमार (हेड कांस्टेबल, तकनीकी शाखा) और सुनील कुमार (कांस्टेबल 10546, तकनीकी शाखा)। विशेष भूमिका करण सिंह और कमल सिंह की रही।
प्रेस नोट दिनांक 19 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण (आईपीएस) द्वारा जारी किया गया।


Comments
Post a Comment