ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार





ऑपरेशन आग के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी जिला जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 8 कारतूस और एक धारदार छुरी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को डीएसटी जयपुर दक्षिण और थाना सांगानेर सदर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक योगी और राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही आरोपियों से मुहाना थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात में चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक योगी (22), निवासी पचाल, थाना अलीगढ़, टोंक तथा राहुल चौधरी (19), निवासी रूपपुरा, थाना बनेठा, जिला टोंक, हाल निवासी सांगानेर सदर क्षेत्र जयपुर दक्षिण के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में डीएसटी जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19