जयपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, POCSO एक्ट का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
https://youtube.com/shorts/wt7qHqA6fnY?si=Uszs-yqDVeXDlyY2
जयपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, POCSO एक्ट का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
जयपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, POCSO एक्ट का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने POCSO एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद जयपुर से फरार हो गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा IPS के अनुसार, कोतवाली थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 186/2026 में आरोपी के खिलाफ धारा 5G/6 POCSO एक्ट तथा 70(2), 308(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकाने की पहचान की। इसके बाद टीम को बरेली, उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय दानिश पुत्र मोहम्मद आबिद, निवासी जादुपुर, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, हाल निवासी टांडा सदात, थाना नवाबगंज, जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल रामकेश की विशेष भूमिका रही।
नोट: मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।



Comments
Post a Comment