जयपुर: अजमेरी गेट पर चढ़े नाबालिग को पुलिस ने सकुशल उतारा

जयपुर: अजमेरी गेट पर चढ़े नाबालिग को पुलिस ने सकुशल उतारा
जालूपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बालक को मां के सुपुर्द किया
जयपुर, 19 अगस्त 2026। अजमेरी गेट के ऐतिहासिक परकोटे पर चढ़े एक नाबालिग लड़के को जालूपुरा पुलिस ने बुधवार को सकुशल नीचे उतारकर उसके परिजनों को सौंप दिया। लड़का गेट के ऊपर बैठकर नीचे कूदने की धमकी दे रहा था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को पुलिस नियंत्रण कक्ष से जालूपुरा थाने पर सूचना मिली कि एक लड़का अजमेरी गेट पर चढ़ा हुआ है और कूदने की धमकी दे रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वितीय श्री बजरंग सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर श्री ओमप्रकाश गोदारा के निर्देशन में थानाधिकारी जालूपुरा श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में अनुसंधान बॉक्स के साथ श्री बनवारी लाल सउनि, हेड कांस्टेबल झाबर मल (1071), कांस्टेबल अविनाश कुमार (7589), बिशन सिंह (7737) और शिवराज (10064) शामिल थे।
सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी टीमें अजमेरी गेट पहुंचीं तो देखा कि लड़का विरासतकालीन परकोटे के ऊपर बैठा है। सिविल डिफेंस टीम ने गेट के आसपास सुरक्षा जाल बिछाया। योजना के अनुसार सादे कपड़ों में एक जवान सीढ़ियों और पीपल के पेड़ के सहारे परकोटे पर पहुंचा। थानाधिकारी बालक से बातचीत कर उसे व्यस्त रखते रहे। इसी दौरान कांस्टेबल अविनाश कुमार छुपकर बालक के पास पहुंचे और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। सिविल डिफेंस व अन्य पुलिस जवानों की मदद से बालक को नीचे उतारा गया।
इसके बाद बालक की मां मौके पर पहुंचीं और उसे सुरक्षित मां के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में कांस्टेबल अविनाश कुमार (नंबर 7589), थाना जालूपुरा जयपुर उत्तर की विशेष भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19