जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में जुलाई 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट, मेहनत, लगन और समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।
जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक समारोह में जुलाई 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट, मेहनत, लगन और समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।
पुलिस आयुक्त श्री मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि जयपुर पुलिस का ध्येय ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ की भावना को साकार करना है। इसी उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्यों को पहचान देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे जनसेवा के लिए और अधिक लगन के साथ प्रेरित होंगे।
जिला पूर्व से चिन्हित कॉन्स्टेबल आबिद खान (कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व) को जुलाई माह में चलाए गए एमवी एक्ट, बाल वाहिनी और रिफ्लेक्टर टेप अभियान में अधिकाधिक कार्यवाही करवाने तथा सर्किल/थानों की अपराध गोष्ठियों से संबंधित सूचनाएं समय पर तैयार कर प्रेषित करवाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
जिला पश्चिम के कॉन्स्टेबल राकेश (जिला विशेष टीम) ने पुलिस थाना हरमाड़ा के मुकदमा संख्या 354/26 में अज्ञात मृतक की शिनाख्त कर बस्सी टोल के सीसीटीवी कैमरों और टोल पेमेंट के आधार पर हत्या के आरोपी सोनू बैरवा व सुधांशू जांगिड़ को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला उत्तर के कॉन्स्टेबल ओमेश (पुलिस थाना जयसिंहपुराखोर) ने अज्ञात मृतक के ब्लाइंड मर्डर का घटना के मात्र दो घंटे बाद खुलासा कर आरोपियों को नामजद किया। उन्होंने थाने के दो प्रकरणों में वांछित इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करवाने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों के निस्तारण में सराहनीय सहयोग दिया।
जिला दक्षिण के कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार (पुलिस थाना विधायकपुरी) ने जुलाई माह में 11 स्थाई वारंट, 20 गिरफ्तार वारंट और 35 जमानती वारंटों का निस्तारण किया तथा 57 सम्मन तामील करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
यातायात उत्तर के कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने जोरावर सिंह गेट पर ड्यूटी के दौरान यातायात का सुगम संचालन करते हुए दो चोरी की मोटरसाइकिल पकड़कर संबंधित थाने को सुपुर्द करने का सराहनीय कार्य किया।
पुलिस नियंत्रण कक्ष, आयुक्तालय जयपुर के कॉन्स्टेबल भजन लाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय और राजस्थान अपील अधीकरण, जयपुर से प्राप्त रिट पिटीशन/अपील/अवमानना याचिकाओं को लाइट्स पोर्टल पर निर्धारित समय पर अपडेशन किया। साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के आवेदन पत्रों का निश्चित समयावधि में निस्तारण करवाया तथा रिट, विभागीय जांच और अनुसंधान पत्रावलियों में कठोर मेहनत व लगन से कार्य किया।

Comments
Post a Comment