पुलिस थाना शिप्रापथ टीम ने पोक्सो प्रकरण में 5 हजार के इनामी फरार अभियुक्त को शिवपुरी से गिरफ्तार किया

पुलिस थाना शिप्रापथ टीम ने पोक्सो प्रकरण में 5 हजार के इनामी फरार अभियुक्त को शिवपुरी से गिरफ्तार किया
जयपुर। पुलिस थाना शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण) की टीम ने पोक्सो अधिनियम के एक गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त दीपक कुशवाह को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री राजर्षिराज ने बताया कि परिवादी ने थाना शिप्रापथ पर पोक्सो संबंधी एक लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री ललित कुमार शर्मा के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर श्री हेमेन्द्र शर्मा के सुपरिविजन और थानाधिकारी श्री हितेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने आसूचना एवं साक्ष्य संकलन के साथ तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए अभियुक्त का पता लगाया। दीपक कुशवाह (उम्र 21 वर्ष), पुत्र श्री राधे कुशवाह, जाति कुशवाह, निवासी माली मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास ग्राम भटनावर, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को शिवपुरी से डिटेन कर थाना शिप्रापथ लाया गया और गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ जारी है।
टीम के सदस्य:
श्री हितेश शर्मा (थानाधिकारी), श्री जल सिंह (हेड कांस्टेबल 1010), श्री मंगलज (कांस्टेबल 9867, विशेष भूमिका), श्री प्रभास (कांस्टेबल 10647, विशेष भूमिका), श्री सत्येन्द्र (कांस्टेबल 8952) तथा श्री लोकेश (हेड कांस्टेबल, साइबर सेल जयपुर दक्षिण)।
यह कार्रवाई थाना शिप्रापथ पुलिस की मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19