जयपुर ग्रामीण पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: सांभरलेक पुलिस ने 1 स्थायी वारंटी समेत 5 आरोपियों को दबोचा
सांभरलेक (जयपुर ग्रामीण):
जयपुर ग्रामीण जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनन, अवैध शराब और आर्म्स एक्ट के खिलाफ चलाए जा रहे 'एरिया डोमिनेशन' विशेष अभियान के तहत सांभरलेक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 1 स्थायी वारंटी, 3 गिरफ्तारी वारंटी और शांति भंग की आशंका (170 BNSS) में 1 गैर सायलान सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग भी की गई।
अधिकारियों के निर्देशन में बनी टीमें
पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश कुमार जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी राममिलन (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में दबिश दी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
* स्थायी वारंटी: ओमप्रकाश (42) पुत्र मल्लाराम विश्नोई, निवासी जारेडा, हाल मेड़ता रोड, जिला नागौर।
* गिरफ्तारी वारंटी:
* दीपक उर्फ दीपू (27) पुत्र कैलाश चन्द रैगर, निवासी रैगर मोहल्ला, सांभरलेक।
* तीजा देवी (45) पत्नी रोडुराम गुर्जर, निवासी अटलपुरा, सांभरलेक।
* उर्मिला (20) पुत्री रोडुराम गुर्जर, निवासी अटलपुरा, सांभरलेक।
* धारा 170 BNSS में गिरफ्तार: मुकेश सारण (32) पुत्र किशनाराम सारण, निवासी चुलो की ढाणी, त्योदा, सांभरलेक।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कार्रवाई में थानाधिकारी राममिलन, सब-इंस्पेक्टर सत्यनारायण, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, बजरंग लाल, सुशील कुमार, कांस्टेबल अरविन्द, श्यामलाल, गजानन्द और सुरेन्द्र शामिल रहे।

Comments
Post a Comment