जयपुर पश्चिम: सिंधी कैम्प पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को दबोचा, चोरी की टीवीएस राइडर बरामद




जयपुर पश्चिम: सिंधी कैम्प पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को दबोचा, चोरी की टीवीएस राइडर बरामद
जयपुर। पुलिस थाना सिंधी कैम्प (जयपुर पश्चिम) की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शातिर मोटरसाइकिल चोर सुरेन्द्र कुमार बुनकर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर चोरी की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्रीमान प्रशान्त किरण आईपीएस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार गुप्ता तथा सहायक पुलिस आयुक्त सदर श्री दरजाराम के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्रीमती वन्दना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कड़ी मेहनत और आसूचना संकलन के बाद इस वारदात का खुलासा किया।
घटना का विवरण
दिनांक 22 अगस्त 2026 को परिवादी श्री जितेन्द्र कुमार की टीवीएस मोटरसाइकिल (नंबर आरजे 60 एसबी 2086) जंगलेश्वर महादेव मंदिर, सवाई जयसिंह हाईवे के पास से चोरी हो गई थी। इस पर थाना सिंधी कैम्प में मुकदमा संख्या 117/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कार्रवाई
वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और आसूचना एकत्र की। बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार शख्स सुरेन्द्र कुमार बुनकर उर्फ सोनू को हिरासत में लिया गया। वह किसी अन्य वारदात की रेकी में था। पूछताछ में मोटरसाइकिल मुकदमे का माल मशरूका पाए जाने पर उसे बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने खुद के इस्तेमाल और नशे की लत के कारण मोटरसाइकिल चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ दी गई थी। अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।
गठित टीम
श्रीमती वन्दना नरूला, पुनि, थानाधिकारी, पुलिस थाना सिंधी कैम्प
श्री गंगाराम, हैडकानि 1270
श्री सतवीर, कानि 9391
श्री श्रवण कुमार, कानि 11866
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेन्द्र कुमार बुनकर उर्फ सोनू, पुत्र श्री रमेश चन्द बुनकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी बलाई बस्ती, बाबा रामदेव मंदिर के पास, भैरू जी की थड़ी, हसनपुरा, पुलिस थाना सदर, जयपुर।
प्रेस-नोट दिनांक 24 अगस्त 2026 के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस थाना सिंधी कैम्प, जयपुर (पश्चिम) आयुक्तालय की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।