पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिंधी कैंप पुलिस की कार्रवाई
पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिंधी कैंप पुलिस की कार्रवाई
जयपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जोधपुर न्यायालय से दो स्थाई वारंट जारी थे।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त दरजाराम के निकट सुपरविजन में सिंधी कैंप थाना प्रभारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और आसूचना संकलन के बाद लंबे समय से अपने पते से फरार चल रहे स्थाई वारंटी भवानी सिंह को जयपुर में आने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज पारिवारिक न्यायालय संख्या-2, जोधपुर में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानी सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राठौड़, उम्र 51 वर्ष, निवासी एलाइड केमिकल के सामने, हाथी बाबू का बाग, पोलो विक्ट्री, जयपुर के रूप में हुई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी वंदना नरूला के साथ कांस्टेबल बाबूलाल, सतवीर और श्रवण कुमार शामिल रहे।

Comments
Post a Comment